लाडनूं पुलिस ने अवैध अफीम व डोडा-पोस्त चूरा सहित एक मुलजिम को किया गिरफ्तार, गुरुकृपा होटल के बाहर टीनशैड के नीचे मिला पीपाड़ निवासी आरोपी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस ने अवैध अफीम व डोडा-पोस्त चूरा सहित एक मुलजिम को किया गिरफ्तार,

गुरुकृपा होटल के बाहर टीनशैड के नीचे मिला पीपाड़ निवासी आरोपी

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना लाडनूं द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त चूरा 2 किलो 57 ग्राम व अफीम 138 ग्राम जप्त की गई है। साथ ही आरोपी प्रेमसिंह को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी महीराम बिश्नोई मय जाप्ता गश्त व लोकल स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए थाना से निकले और तिरपाल मार्केट के पास पहुंचे, तब मुखबिर से सूचना मिली कि गुरूकृपा होटल लाडनूं के बाहर बने टीनशेड के नीचे खुली रसोई में प्रेम सिंह नाम का आदमी लाल रंग की चौकड़ीदार शर्ट पहने हुए है और अपने पास डोडा पोस्त का चूरा व अफीम लेकर खड़ा है। इस पर थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और उसे राउंड अप कर रोका। आरोपी प्रेम सिंह (48) पुत्र भाकरराम बिश्नोई, निवासी ईन्द्रा कॉलोनी पीपाड़ शहर (जिला जोधपुर) था, जिसके पास वहां खुली रसोई में एक प्लास्टिक का कट्टा मिला, जिसमें डोडा-पोस्त का चूरा व अफीम पाए गए। आरोपी के कब्जे से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा-पोस्त का चूरा 2 किलो 57 ग्राम व अफीम 138 ग्राम जप्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरुद्ध प्रकरण संख्या 103/2025 अन्तर्गत धारा 8/15 व 8/18 एनडीपीएस एक्ट 1985 में पुलिस थाना लाडनूं में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। वृताधिकारी विक्की नागपाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी महीराम बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम में कांस्टेबल सुखाराम, अब्दुल शाकिर व धर्मेन्द्र शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now