सरोज बंसल (टोंक जिला प्रमुख) बनी अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राजस्थान प्रदेश महिला विंग की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरोज बंसल (टोंक जिला प्रमुख) बनी अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राजस्थान प्रदेश महिला विंग की कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर/ टोंक (kalamkala.in)। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष एन.के. गुप्ता व प्रदेश मंत्री गोपाल गुप्ता की सहमति पर महासम्मेलन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा चारू गुप्ता द्वारा मंगलवार को टोंक जिला प्रमुख सरोज बसंल को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। चारू गुप्ता द्वारा प्रदेश कार्यालय जयपुर में जिला प्रमुख सरोज बसंल को अन्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्षा बनाये जाने का नियुक्त पत्र दिया। महासम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुवदास अग्रवाल एवं महिला प्रदेशाध्यक्ष चारू गुप्ता द्वारा जिला प्रमुख सरोज बसंल को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान की महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्षा बनने पर बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रमुख सरोज अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता और समाज में व्यापक सम्पक के कारण निश्चित रूप से वैश्य समाज के सभी घटकों को एक पटल पर लाने का प्रयास करेगी एवं अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मलेन के मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सशक्तिकरण के लिए दुनिया भर से जोड़ने के काम को राजस्थान में पूरा करेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now