देश भर में गौरक्षा कानून लागू करने, गौ अभयारण्य व नंदीशाला स्थापना आदि विभिन्न गौ सम्मान मांगों को उठाया, बड़ी संख्या में पहुंच कर गौभक्तों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देश भर में गौरक्षा कानून लागू करने, गौ अभयारण्य व नंदीशाला स्थापना आदि विभिन्न गौ सम्मान मांगों को उठाया,

बड़ी संख्या में पहुंच कर गौभक्तों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

लाडनूं (kalamkala.in)। ‘गौ सम्मान आह्लान’ अभियान के तहत गौमाता के संरक्षण के लिए सोमवार को अतंर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के महाराज संत धीरजरामजी एवं पाबोलाव धाम के महामंडलेश्वर कमलेश भारती जी महाराज एवं मुरली मनोहर मंदिर के महंत गौतमदत्त शास्त्री के सान्निध्य में बड़ी संख्या में गौभक्तों ने उपखंड कार्यालय पहुंच कर वहां एसडीएम मीनू वर्मा व तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय को ‘गौ माता को सम्मान, सुरक्षा एवं सेवा’ के लिए देश के राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित ‘गौ सम्मान आह्वान’ अभियान का ज्ञापन निवेदन-पत्र सौंपा। इस ज्ञापन में गोमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान किया जाकर गो माता को उनका वास्तविक सम्मान दिया जाने की मांग के साथ ही गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाकर संपूर्ण भारतवर्ष में समान रूप से गो सेवा संभव बनाने तथा भारतवर्ष में गो हत्या पूरी तरह समाप्त हो, जिससे गो माता पूर्णतः सुरक्षित हो, सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा गोशाला संबंधित कुछ मुख्य आग्रह किया गया है, जिसमें भारत के प्रत्येक प्रांत में कम से कम एक-एक गो अभ्यारण्य उपयुक्त भूमि पर खोला जाए और प्रत्येक ग्राम पंचायत पर निराश्रित नर गोवंश के लिए नंदीशाला की स्थापना हो। ज्ञापन देने वालों में अन्तर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के संत धीरजरामजी महाराज, पाबोलाव धाम के संत कमलेश भारती महाराज व मुरली मनोहर मंदिर के महंत गौतमदत्त शास्त्री के सान्निध्य में सुमित्रा आर्य, मोहनसिंह जोधा, देवाराम पटेल, नारायण लाल शर्मा, अमित डांवर, महेन्द्र सेठी, सीताराम गौतम, नवरतन गहलोत, सोनू टाक, लूणकरण शर्मा, रूबल बड़जात्या, सुशील पीपलवा, निर्मल आर्य, नोरातन सैनी, रोहित भार्गव, भागीरथ गहलोत, संजय गुर्जर, आदित्य जांगिड़, गुनगुन पारीक आदि बड़ी संख्या में गौभक्तों ने उपखंड कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन-निवेदन करते हुए गायों से सम्बन्धित अपनी मांगें रखी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now