भारत की संस्कृति, परम्पराओं और इतिहास से होता है गर्व का अनुभव- विजय कुमार चौपड़ा, कमलसिंह बैद की घोषणा- पांच साल तक हर साल देंगे एक लाख रुपए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत की संस्कृति, परम्पराओं और इतिहास से होता है गर्व का अनुभव- विजय कुमार चौपड़ा,

कमलसिंह बैद की घोषणा- पांच साल तक हर साल देंगे एक लाख रुपए

लाडनूं (kalamkala.in)। विद्या भारती द्वारा संचालित स्थानीय आदर्श विद्या लाडनूं में वंदना सभा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में समागत अतिथि एडवोकेट विजय कुमार चौपडा ने बताया कि हमारा भारत महान और विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहां की संस्कृति, परम्पराएं और इतिहास हमें गर्व का अनुभव कराते हैं।एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, देश के प्रति हमारा कुछ कर्तव्य और जिम्मेदारियां हैं, जिन्हें निभाना हमारा कर्तव्य है। हमें अपने देश को विकसित करने के लिए हर क्षेत्र में अपना योगदान देना है।

बचपन के संस्कारों की नींव पर खड़ा होता है चरित्र

इस अवसर पर समाजसेवी कमल सिंह बैद ने बताया कि चरित्र मनुष्य की वह असली पूंजी है, जो उसे समाज में सम्मान दिलाती है और एक श्रेष्ठ इंसान बनाती है। चरित्र का निर्माण रातों-रात नहीं होता, बल्कि यह बचपन से ही मिलने वाले संस्कारों की नींव पर खड़ा होता है। जिस प्रकार एक बीज से विशाल वृक्ष बनने के लिए खाद और पानी की आवश्यकता होती है, वैसे ही संस्कारों द्वारा मनुष्य के व्यक्तित्व का परिमार्जन होता है। बैद ने विद्या मंदिर को प्रतिवर्ष एक लाख रूपये पांच वर्ष तक आर्थिक सहयोग देने की भी घोषणा की है। वंदना सभा का शुभाराम्म ‘मां सरस्वती के समक्ष अतिथिगणों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।स्थानीय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक पुरूषोतम सोनी ने अतिथिगणों का स्वागत एवं परिचय करवाकर व स्मृति चिह्न भेंट करवाकर उनका अभिनंदन किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये सब रहे उपस्थित 

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार छलानी, भामाशाह इन्द्राजमल भूतोड़िया, समाजसेवी तेजकरण बोथरा, सेविका समिति की संयोजिका संगीता चौपड़ा, आदर्श शिक्षा संस्थान डीडवाना के अध्यक्ष रामेश्वरलाल सूंटवाल, प्रधानाचार्य रमेश कुमार गौड़ व प्रधानाध्यापिका सरिता राजपूत व आचार्यगण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now