विनोद जाखड़  भारतीय वन सेवा में चयन, ऑल इंडिया 9वी रेंक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विनोद जाखड़  भारतीय वन सेवा में चयन, ऑल इंडिया 9वी रेंक

लाडनूं। स्थानीय निवासी और राजकीय जौहरी स्कूल के प्रयोगशाला सहायक प्रेमाराम जाखड़ के पुत्र विनोद जाखड़ का चयन संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा में हुआ है। विनोद जाखड़ ने ऑल इंडिया में 9वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले विनोद जाखड़ ने कोल इंडिया लिमिटेड में सबसे पहले सर्विस ज्वॉइन की थी और 1 वर्ष सेवा के बाद उसका त्याग कर दिया था। उसके बाद विनोद जाखड़ का चयन बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट, राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवा में प्रवर्तन निरीक्षक (खाद्य एवं आपूर्ति) तथा राजस्थान फॉरेस्ट सर्विस में सहायक वन संरक्षक के पद पर चयन हो चुका है, लेकिन विनोद जाखड़ ने लोक संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए इसमें ज्वाइन नहीं किया था और आज उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया। विनोद जाखड़ के पिता भूतपूर्व वायु सैनिक तथा वर्तमान में प्रयोगशाला सहायक के रूप में जौहरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा उनकी माताजी गृहिणी है। इससे पहले विनोद जाखड़ के छोटे भाई रामचंद्र जाखड़ का भी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में चयन हो चुका है।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now