संदिग्ध मौत के मामले में मृतका का मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम, पुलिस दहेज हत्या की रिपोर्ट पर कर रही जांच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बुधवार को हुई थी तेली रोड निवासी विवाहित महिला की मौत

मृतका सबीना के पिता मोहम्मद यूसुफ सुजानगढ़ ने पुलिस को रिपोर्ट दी 

पति साबिर, श्वसुर ससूर सलीम और सास मदीना पर हत्या का आरोप

लाडनूं। यहां तेली रोड पर 25 वर्षीया विवाहिता युवती की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में मृतका के पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति, सास और श्वसुर के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा गुरूवार को मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाकर उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम के समय मृतका के पीहर पक्ष के लोग उपस्थित रहे।

मृतका को बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर यहां राजकीय चिकित्सालय लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को वहीं मोर्चरी में रखवाया गया तथा पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित किया। मृतका सबीना के पिता मोहम्मद यूसुफ निवासी सुजानगढ़ ने दहेज के लिए ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए उसके पति साबिर, श्वसुर ससूर सलीम और सास मदीना पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी पुत्री सबीना को लम्बे समय से परेशान किया जाता रहा था और उनके आपस में अनेक बार झगड़े भी हो चुके। मृतका सबीना की शादी 6 साल पहले हुई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक गोमाराम और सीआई राजेन्द्र सिंह कमांडो ने घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। डिप्टी ने मौके पर जाकर हालात का जायजा भी लिया। प्रकरण में सभी पहलुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।[the_ad id=”1853″][the_ad id=”2304″][the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now