सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तथा मातृ पोषण स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से गोद भराई एंव प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तथा मातृ पोषण स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से गोद भराई एंव प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तथा मातृ पोषण स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को मूण्डवा के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड संख्या 17 पर गोद भराई एंव प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गर्भवती महिला राजू पत्नी इस्लाम की गोद भराई रस्म तथा सोयल पुत्र सलीम का नामांकन किया गया। गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण के साथ बेहतर पोषण और प्रसव पूर्व जांच की जानकारियां दी गई। कार्यकर्ता मुन्नी शर्मा ने बताया कि, गोद भराई रस्म का उद्देश्य महिलाओं में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है l गर्भावस्था में खान पान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए l प्रतिदिन हरि साग सब्ज़ी, मूंग की दाल, सतरंगी फल, सूखे मेवे, दुध का प्रयोग खाने में करना चाहिए। जिन महिलाओं में खुन की कमी है उन्हें बच्चे के जन्म से पहले 180 ऑयरन की गोलियां लेनी चाहिए। उतनी ही बच्चे के जन्म के बाद लेनी चाहिए। इस दोरान प्रधान मंत्रि मातृ वंदना योजना की भी जानकारी प्रदान की गई। इसके तहत कुल 5000 की राशि तीन किश्तों में दी जाती है l गोद भराई के दोरान रंगोली बनाना, गीत गाने के कार्यक्रम भी किये गये। अंत में बतासे व सूखे मेवे से मुँह मीठा करवाया गया। आई समस्त महिलाओं को अपने 3-6 आयु वर्ग के बच्चे जो आंगनबाड़ी में पंजीकृत है, उनको रोजाना केंद्र पर भेजने हेतु प्रोत्साहित किया l[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने व अधिकतम मतदान के लिए कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों द्वारा माॅक पोल, ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now