लाडनूं में तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर में 174 दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण देकर किया गया लाभान्वित, मैढ़ स्वर्णकार समाज भवन में भारत विकास परिषद द्वारा किया जा रहा है आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर में 174 दिव्यांगजनों को विभिन्न उपकरण देकर किया गया लाभान्वित,

मैढ़ स्वर्णकार समाज भवन में भारत विकास परिषद द्वारा किया जा रहा है आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं द्वारा मैढ़ स्वर्णकार समाज भवन में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर में दिव्यांग जनों के लिए भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जोधपुर के सचिव महेंद्र ढड्ढा व डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की तत्परता में कृत्रिम पांव, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर्स, बैसाखी, वॉकर व कान की मशीन आदि नि:शुल्क प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। शिविर में प्रथम दिवस कृत्रिम पैर 20 दिव्यांग जनों को लगाए, ट्राई साइकिलें 19 दिव्यागों को, व्हील चेयर 18 दिव्यागों को, बैसाखी 40 दिव्यांगों को और कान की मशीन 67 दिव्यांगजनों को प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 174 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया।भारत विकास परिषद शाखा के शिविर संयोजक हनुमान मल जांगिड़, सहसंयोजक सुशील पीपलवा और अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी के नेतृत्व में सभी परिषद सदस्यों के सहयोग से शिविर में आए हुए दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। इस दिव्यांग सहायता शिविर का सौजन्य राजेश दूगड़ प्रवासी वापी हैदराबाद, लाडनूं परिवार द्वारा किया जा रहा है। शिविर में इस शिविर में लाडनूं तहसील के अलावा सीकर, सुजानगढ़, जायल, मकराना, कुचामन, डीडवाना आदि क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। शिविर में अपनी सेवाएं देने वालों में भाविप लाडनूं शाखा से हनुमानमल जांगिड़, सुशील कुमार पीपलवा आदि के अलावा पुरूषोतम सोनी, हंसराज सोनी, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू, कैलाश घोडे़ला, लूणकरण शर्मा, रमेश सिंह राठौड़, महेंद्र कुमार बाफना, राजेंद्र कुमार माथुर, नितेश माथुर, गिरधर चौहान, नानक आडवाणी, सांवरमल प्रजापत, लक्ष्मण शर्मा, पदम चंद जैन अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, ललित नारायण सोनी, प्रवीण बरड़िया, बच्छराज नागपुरिया, मनीष शर्मा, सुशील कुमार सोनी, विजय चौहान, दिनेश सोनी, दिव्या माथुर, कविता माथुर, अक्षया कंवर, ज्योति सोनी आदि शामिल रहे। लाडनूं के गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी शिविर में पहुंच कर अपना सहयोग प्रदान किया। शिविर में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रही। दूरदराज से आए सभी दिव्यांग जनों के लिए चाय-पानी, भोजन आदि की व्यवस्था की गई। शिविर 21 दिसम्बर तक जारी रहेगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now