लाडनूं में दो दिवसीय हृदयरोग जांच एवं परामर्श शिविर में 180 लाभान्वित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में दो दिवसीय हृदयरोग जांच एवं परामर्श शिविर में 180 लाभान्वित

लाडनूं (kalamkala.in)। डा. बीएस राठौड़ आर्गेनाइजेशन के ‘स्वस्थ लाडनूं’ अभियान के तहत एवं डा. बीएस राठौड़ के जन्मदिन पर लाडनूं के नवदीप होस्पीटल में दो दिवसीय विशाल हृदयरोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 2 दिन में कुल 180 मरीजों को जांच एवं परामर्श का लाभ प्रदान किया गया। सभी मरीजों की ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी, बीएमआई, डॉप्लर टेस्ट, सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल आदि जांचें नि:शुल्क की गई। मरीजों को सीके बिरला हॉस्पिटल से डॉ. शुभम कुमार शर्मा ने मय टीम और इंटर्नल हॉस्पिटल जयपुर से डॉ. सौम्यता सौम्य शर्मा ने मय टीम परामर्श सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में नवदीप हॉस्पिटल के डायरेक्टर उम्मेदसिंह चारण एवं चिकित्सकगण ने भी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। डा. बीएस राठौड़ ऑर्गनाइज़ेशन की टीम के डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. ज्योत्स्ना राठौड़, श्रीमती मधु राठौड़, डॉ. अभिलाषा राठौड़, डॉ. पलक ठाकुर, डॉ. दृष्टि जैन, डॉ. अंजू कक्कड़, डॉ. कमल सोनी ने पूरी व्यवस्थाएं संभाली। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now