लाडनूं में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर में 190 रोगियों ने उठाया लाभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर में 190 रोगियों ने उठाया लाभ

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं के तत्वावधान में स्थानीय प्रजापति भवन में रविवार को निःशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 270 रोगियों का रजिस्ट्रेशन किया गया था, जिनमें से कुल 190 रोगियों की सघन जांच की गई। शिविर के दौरान रोगियों को हड्डी और घुटनों की बीमारी से बचा जाने के उपायों को प्रोजेक्टर द्वारा डॉ.संदीप यादव ने सरलता से और विस्तृत रूप से समझाया। साथ ही इसके लिए आवश्यक योग एक्सरसाइज भी सभी लोगों को बताई गई।

ठाकुर करणीसिंह और अन्य अतिथियों ने किया शिविर का उद्घाटन

शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा प्रत्याशी ठाकुर करणी सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय चिकित्सालय लाडनूं के पीएमओ डॉ. भरत कसेरा, पूर्व प्रदेश परिवहन अधिकारी डॉ. नानूराम चोयल, तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे, डॉ. संदीप यादव, डॉ. श्रेयांस घोड़ावत, डॉ. हार्दिक साहनी, मोहर सिंह यादव आदि थे। सभी अतिथियों ने मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर ‘वंदे मातरम् ‘ गान के साथ शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा मोमेंटो भेंट कर किया गया।

इस चिकित्सकीय टीम और अन्य ने दी अपनी सेवाएं

भारत विकास परिषद के सचिव सीए सुरेश जाजू ने बताया कि इस शिविर में रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. संदीप यादव, आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. पीयूष शर्मा, मार्केट हेड छत्तरसिंह व कृष्णा योगी और मोहर सिंह यादव ने अपनी सेवाएं प्रदान की। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि शिविर में 270 रोगियों का रजिस्ट्रेशन हुआ ओऔर डॉक्टर संदीप यादव की टीम द्वारा 190 रोगियों की सघन जांच की गई। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक हनुमान मल जांगिड़, सुशील कुमार पीपलवा व हंसराज सोनी, प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी, अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सचिव सुरेश जाजू, कोषाध्यक्ष कैलाश घोडे़ला, सीए नितेश माथुर, रमेश सिंह राठौड़, लूणकरण शर्मा, ललित नारायण सोनी, प्रकाश सोनी, जयप्रकाश सोनी, दीनदयाल अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, वीरेंद्र भाटी मंगल, गिरधर चौहान, सांवर मल प्रजापत, गणेश चौहान, बच्छराज नागपुरिया, दिनेश सोनी, डॉ. श्रेयांस घोड़ावत, डॉ.हार्दिक साहनी, सुशील दाधीच, शंभू सिंह जैतमाल, दिव्या माथुर, ज्योति सोनी, मंजू माहेश्वरी, सुनिता दाधीच, चंदा घोडे़ला आदि और भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, जगदीश प्रसाद पारीक, गोविंद सिंह कसूम्बी, लालचंद नागपुरिया, अमर सिंह चौधरी, अशोक नागपुरिया आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now