लाडनूं के मिंडासरी में रात्रि चौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से समस्याएं सुनी और सुलझाने के दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मिंडासरी में रात्रि चौपाल का आयोजन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से समस्याएं सुनी और सुलझाने के दिए निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। ग्रामीण विकास रथ योजना के अंतर्गत राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन सांवराद ग्राम पंचायत के ग्राम मिंडासरी के आम गुवाड़ में किया गया। रात्रि चौपाल में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने ग्रामों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया। उपस्थित अधिकारियों ने उनका तत्काल समाधान किए जाने के लिए निर्देशित किया। रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री के ‘जनता से संवाद’ का लाइव प्रसारण दिखाया गया। सबने उसे देखा एवं सुना और विकास योजनाओं की जानकारी ली।

इन सबकी रही उपस्थिति

रात्रि चौपाल में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश पारीक, विधानसभा प्रवासी प्रभारी राकेश शर्मा व अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट ईश्वर राम मेघवाल तथा प्रशासनिक अधिकारियों में तहसीलदार लाडनूं अनिरुद्ध देव पांडेय, पंचायत समिति से सहायक विकास अधिकारी रघुवीर सिंह, चिकित्सा विभाग से बीसीएमओ डॉ. शक्ति सिंह, बिजली विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के एईएन एवं पीएचईडी से कनिष्ठ अभियंता कमल किशोर एवं समस्त विभागों के अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण रथ योजना के अंतर्गत इस रात्रि चौपाल में सीधा वर्चुअल संवाद किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सांवराद एवं मिंडासरी तथा लाडनूं, कसूंबी मंडल के जसवंतगढ़ ग्राम से ग्रामीण जन उपस्थित रहे। मीठड़ी ग्राम से भी कार्यकर्ता इस रात्रि चौपाल में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में पुरुष कार्यकर्ताओं के अलावा मातृशक्ति, महिला कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति अच्छी रही। रात्रि चौपाल में ग्रामवासियों ने मंचासीन अतिथियों एवं ग्राम रथ कलाकारों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन ग्राम पंचायत एवं ग्राम मिंडासरी की तरफ से श्याम सुंदर जांगिड़ द्वारा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now