लाडनूं से 250 लोग जाएंगे 29 जनवरी को छोटी खाटू, भैया बगीची पर लगेगी बसें, छोटी खाटू में ‘दायित्व ग्रहण समारोह’ में सौंपा जाएगा लाडनूंवासियों को दायित्वों का झंडा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं से 250 लोग जाएंगे 29 जनवरी को छोटी खाटू, भैया बगीची पर लगेगी बसें,

छोटी खाटू में ‘दायित्व ग्रहण समारोह’ में सौंपा जाएगा लाडनूंवासियों को दायित्वों का झंडा

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं में आयोज्य तेरापंथ धर्मसंघ के योगक्षेम वर्ष के अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण के 13 माह के लाडनूं प्रवास को लेकर उनके आगामी 5 फरवरी के लाडनूं में मंगल प्रवेश और 6 फरवरी को योगक्षेम वर्ष प्रवास के लिए जैन विश्व भारती में प्रवेश को लेकर स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा दायित्व ग्रहण के लिए छोटी खाटू में 29 जनवरी को एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। आचार्य श्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद ने बताया कि सन् 2026-27 में लगभग 36 वर्षों के पश्चात लाडनूं की पावन धरा पर पुनः ‘योगक्षेम वर्ष’ का आयोजन होने जा रही है। इसके लिए झंडा हस्तांतरण 29 जनवरी गुरुवार को प्रातः 9.15 बजे छोटी खाटू स्थित आचार्यश्री महाश्रमण प्रवचन स्थल में आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह में किया जाएगा। इसमें आचार्यश्री महाश्रमण मर्यादा महोत्सव प्रवास व्यवस्था समिति छोटी खाटू से यात्रा एवं प्रवास व्यवस्थाओं का दायित्व औपचारिक रूप से आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति लाडनूं द्वारा ग्रहण किया जाएगा।इसके पश्चात गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण 30 जनवरी को छोटी खाटू से विहार कर योगक्षेम वर्ष हेतु 5 फरवरी 2026 को लाडनूं नगर प्रवेश एवं 6 फरवरी को जैन विश्व भारती में मंगल प्रवेश करेंगे। इस समारोह में भाग लेने के लिए लाडनूं से लाडनूं श्रावक समाज के करीब 250 लोग छोटी खाटू पहुंचेंगे। उनके छोटी खाटू आवागमन के लिए लाडनूं की आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति द्वारा पहली पट्टी स्थित भैया बगीची से गुरूवार को प्रातः 7:30 बजे बसें प्रस्थान करेंगी। सबके भोजन की व्यवस्था छोटी खाटू में ही चंदेरी चौका में रहेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now