हाईवे की सड़कों पर गौवंश के विचरण से होने वाली मौतों के लिए हो टोल प्लाजा पर मुकदमा, चार दोस्त जा रहे थे उदयपुर, अचानक थार गाड़ी के सामने गौवंश आने से पलटी खाई, दो मरे, दो घायल, मृतकों में एक रायधना का

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हाईवे की सड़कों पर गौवंश के विचरण से होने वाली मौतों के लिए हो टोल प्लाजा पर मुकदमा,

चार दोस्त जा रहे थे उदयपुर, अचानक थार गाड़ी के सामने गौवंश आने से पलटी खाई, दो मरे, दो घायल, मृतकों में एक रायधना का

ब्यावर (kalamkala.in)। हाईवे पर गौवंश व चौपाया जानवरों के विचरण करते रहने से आएदिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इस ओर हाईवे प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क हादसों में अधिकतर पशुओं के अचानक सामने आ जाने से ही होते हैं। लोगों में इसे लेकर गहरी नाराज़गी है कि टोल वसूली के बावजूद वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध में कोताही बरती जा रही है। बुधवार 28 जनवरी को रात करीब 1.30 बजे एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ब्यावर के रानी बाग रिसोर्ट के सामने हाईवे पर अचानक गौवंश के सामने आ जाने से तार गाड़ी पलट गई और उसमें सवार चार जनों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस थार गाड़ी में चार दोस्त सवार होकर उदयपुर की ओर जा रहे थे। इस हादसे में कार में सवार विकास सामरिया पुत्र सत्यनारायण सामरिया निवासी मिल कॉलोनी ब्यावर व नवनीत सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रायधना ठिकाना (जसवंतगढ-नागौर) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई एवं अन्य सवार दो युवकों रणजीत सिंह व मोहित सिंह को गंभीर अवस्था में अजमेर रैफर किया गया है। थार गाड़ी बैलेंस बिगड़ कर तीन-चार पलटी खाकर दुर्घटनाग्रस्त होकर बिलकुल कबाड़ जैसी हो गई है। इस गाड़ी की शक्ल-सूरत देखकर इसके अंदर बैठे लोगों की हालत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए मोर्चरी में रखे शवों का पोस्टमार्टम करवाते हुए परिवार जनों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की है।

सारी मौतों का जिम्मा टोल प्लाजा वालों का

इस भीषण हादसे में टोल प्लाजा वालों की कमी को लेकर लोगों में गहरी नाराज़गी है‌। लोगों का मानना है कि टोल प्लाजा वाले की गलती से दो नौजवान युवकों की जान चली गई। टोल प्लाजा के अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी की वजह से चौपाये जानवर हाइवे पर सड़क के बीच आकर दुर्घटना के कारण बन रहे हैं, जिनको रोकने के लिए कोई उपाय टोल प्लाजा वाले नहीं करते हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे हादसों पर टोल प्लाजा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now