SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह को मिली जान से मारने की धमकी,

सोशल मीडिया पर किसी ‘रवि’ नामक अज्ञात व्यक्ति ने दी धमकी, एसपी को ज्ञापन सौंपकर मौजीज लोगों ने की सुरक्षा की मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री आनंद परिवार सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष मनजीत पाल सिंह चौहान सांवराद को सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किसी ‘रवि’ नामक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। उसने मंजीत पाल सिंह की फोटो पर क्रॉस करके पोस्ट की है और उसमें बुरे शब्दों में धमकियां दी गई है। इसे लेकर मंजीत पाल सिंह के साथ उनके समर्थक विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों व जन प्रतिनिधियों ने डीडवाना में जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा को ज्ञापन देकर मंजीतपाल और उसके परिवार की सुरक्षा की मांग की है। एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे शीघ्र ही धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लेंगे। इससे पहले मंजीत पाल सिंह ने जसवंतगढ पुलिस थाने में एक रिपोर्ट इस बारे में दी, जिसमें एफआईआर दर्ज करने के बजाय उसे एक परिवाद के रूप में रखा गया है। गौरतलब है कि कथित एनकाऊंटर (जो इरादतन हत्या में बदल चुका) में मारे गए आनंदपाल सिंह सांवराद का छोटा भाई मंजीत पाल सिंह है। हाल ही में उसका दूसरा भाई रूपेन्द्र पाल सिंह जेल से छूट कर आया है। मंजीत पाल अब पूरी तरह से अपनी टीम के साथ जनसेवा में लगे हुए हैं। विभिन्न विशाल रक्तदान शिविरों, गरीब और जरूरतमंद लोगों की बेटियों की शादी करवाने, शीतकाल में कम्बल, स्वेटर आदि गर्म वस्त्रों का वितरण आदि अनेक तरह के सेवा कार्यों से वे लगातार समर्पित होकर जुड़े हुए हैं।

यह ज्ञापन सौंपा मौजीज लोगों ने

पुलिस अधीक्षक को मंजीत पालसिंह सांवराद को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले ‘रवि’ नामक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि मंजीत पानसिंह सांवराद एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष हैं, को हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ‘रवि’ नामक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की गंभीर धमकियां दी गई हैं। यह अत्यंत गंभीर मामला है, जो न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, बल्कि सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। ज्ञापन में बताया गया है कि इस संबंध में मंजीत पालसिंह ने पूर्व में थाना जसवंतगढ़ में एक लिखित परिवाद प्रस्तुत किया था, परंतु उस पर कोई संतोषजनक एवं प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, जिससे पीड़ित व्यक्ति के साथ ही समाज के गणमान्य नागरिकों में भी भारी असंतोष व्याप्त है। ज्ञापन में लिखा गया है कि सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले ‘रवि’ नामक अज्ञात व्यक्ति की त्वरित पह‌चान कर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। मंजीत पाल सिंह को पूर्ण पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।थाना जसवंतगढ़ में पूर्व में दी गई शिकायत पर हुई लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। यह ज्ञापन देने वालों में नेशनल जन मंडल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलत राम पैंसिया, ग्राम पंचायत छपारा के प्रशासक (सरपंच) मूलसिंह राठौड़, नगर पालिका लाडनूं के पार्षद मोहनसिंह चौहान, पार्षद संदीप प्रजापत, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा, ग्राम पंचायत सांवराद के प्रशासक (सरपंच) सुधीर चोटिया, घिरड़ौदा मीठा के पूर्व सरपंच भवानी सिंह, मुराद खां, खान मोहम्मद खां, मोहसिन खां, भैरूं राम, रणजीत सोनी, आजाद सिंह, गोविंद गोयल, विकास शर्मा, अनिल, सूरज, डीएस जोधा आदि ओरशामिल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now