गौसेवा टीम के 30 सदस्यों का किया गया सम्मान, एक माह से जुटे हैं गायों को रोज लापसी बना कर खिलाने के पावन ध्येय में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गौसेवा टीम के 30 सदस्यों का किया गया सम्मान, एक माह से जुटे हैं गायों को रोज लापसी बना कर खिलाने के पावन ध्येय में

लाडनूं (kalamkala.in)। गौसेवा के लिए लगातार जुटे हुए युवाओं की टीम यहां करीब एक माह के मलमास (खरमास) के दौरान प्रतिदिन गौवंश को गर्म लापसी खिलाने का दौर अभी तक बदस्तूर जारी है। यह गौसेवा टीम लाडनूं मलमास के पवित्र 1 महीने को गौमाता के लिए समर्पण को अपना प्रमुख कर्म मान कर सेवाकार्य में लीन हैं। भारी ठंड और शीतलहर के बावजूद ये युवा कालीजी का चौक में लापसी बनाने से लेकर गायों को खिलाने में लगे रहते हैं। उनकी इस सेवा से प्रभावित होकर नौरतन मल सोनी ने गो सेवा टीम के 30 सदस्यों का सम्मान माला दुपट्टा एवं चांदी की तस्वीर भेंट करके किया।इस अवसर पर गौसेवा टीम के उपस्थित सदस्यों में चंचल बाई सा, गौसेवा प्रमुख अमित डांवर, नानू वर्मा, संजय वर्मा, रणजीत राठौड़, शांतिलाल वर्मा, बिटू सोनी, सुमित भार्गव, अजित भार्गव, कृष्णा वर्मा, सूर्या वर्मा, चीकू माली, रंगलाल भार्गव, पंकज भार्गव, विनोद भार्गव, श्रीराम सेवक, अरुण वर्मा, सुमित भार्गव, भाणु, गणेश वर्मा, सम्पत सिंह, अनुज सिंह, आदि वर्मा, कालू भार्गव, दीपक नाई, कालू नाई, जानकी प्रसाद जांगिड़, धर्मा नाई शामिल रहे‌।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now