लाडनूं में बनेगा भव्य शहीद स्मारक, युद्ध टैंक लगेगा, शहीदों की गौरव गाथाएं होंगी प्रदर्शित, निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर जिला कलेक्टर ने जारी किया पट्टा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में बनेगा भव्य शहीद स्मारक, युद्ध टैंक लगेगा, शहीदों की गौरव गाथाएं होंगी प्रदर्शित,

निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर जिला कलेक्टर ने जारी किया पट्टा

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्र के वीर शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत द्वारा शहीद स्मारक के निर्माण के लिए जिले की लाडनूं तहसील में भूमि आवंटित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्मारक देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के सम्मान एवं भावी पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्मित किया जाएगा।प्रस्तावित शहीद स्मारक में शहीदों की गाथाओं को प्रदर्शित करने, श्रद्धांजलि स्थल एवं जनसामान्य के लिए प्रेरणास्पद वातावरण विकसित करने की योजना है। इस स्थल पर भारतीय सेना का युद्धक टैंक लगाने का आवेदन भी सेना मुख्यालय प्रेषित किया जा चुका है। जिला कलक्टर ने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। जिला प्रशासन इस परियोजना को समयबद्ध एवं गरिमापूर्ण रूप से पूर्ण कराने हेतु प्रतिबद्ध है। आवंटित भूमि का पट्टा पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहन लाल खटनावलिया, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह जोधा, ईसीएचएस के प्रभारी अधिकारी राजेन्द्र सिंह की उपस्थिति में जारी किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने जिला प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अनधिकृत पत्रकारों को तवज्जो देने पर किया जाएगा सम्बंधित विभाग व अधिकारी का बहिष्कार, पत्रकारों ने लिया निर्णय, लाडनूं पत्रकार परिषद का गठन, जगदीश यायावर संरक्षक, शंकर आकाश अध्यक्ष व दीपक बोहरा मंत्री बने

शहर चुनें

Follow Us Now