51 किग्रा ताजा फूलों से होगा कृष्ण भगवान के दरबार का श्रृंगार, लाडनूं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आनंदोत्सव 16 अगस्त को, सत्यनारायण मंदिर में होगा भव्य आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

51 किग्रा ताजा फूलों से होगा कृष्ण भगवान के दरबार का श्रृंगार,

लाडनूं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आनंदोत्सव 16 अगस्त को, सत्यनारायण मंदिर में होगा भव्य आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर यहां रामद्वारा के समक्ष स्थित श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर में 16 अगस्त शनिवार को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आनंदोत्सव’ का आयोजन हर वर्ष की भांति परम्परागत रूप से एवं धूमधाम और उत्साह के साथ किया जाएगा। मंदिर के पुजारी महेश व्यास ने बताया कि जन्माष्टमी आनंदोत्सव में इस बार मुख्य आकर्षण में मंदिर प्रांगण और भगवान के दरबार का 51 किलोग्राम ताजा फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही भगवान का झूला उत्सव, मटकी फोड़ दृश्य, माखन-मिश्री का आकर्षक मटकी प्रसाद, मधुर भजन-कीर्तन, पंजीरी प्रसाद, राधा-कृष्ण की जीवंत बाल झांकी आदि आयोजित होगी। कृष्ण जन्म समय के बाद रात्रि के 12:01 बजे भव्य पूजन-आरती की जाएगी। इससे पूर्व कीर्तन का कार्यक्रम प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगा। इन सभी कार्यक्रमों-आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष भाग लेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now