धूड़ीला में 65 पव्वे अवैध देशी शराब पकड़ी, पर मुल्जिम खेतों में भागा, नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धूड़ीला में 65 पव्वे अवैध देशी शराब पकड़ी, पर मुल्जिम खेतों में भागा, नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने हल्का के ग्राम धुड़ीला में बस स्टेंड के पास सड़क पर एक सफेद कट्टे में 65 पव्वे अवैध देशी ढोला मारू शराब बरामद की है, लेकिन मुलजिम मौके से खेतों में भागने में सफल हो गया। यह कार्रवाई एएसआई राजेन्द्र गिला के साथ कांस्टेबल रामचन्द्र व धर्मेन्द्र कुमार की टीम ने गश्त के दौरान की‌। यह टीम निम्बी जोधा से रवाना होकर गश्त करते हुए रताऊ पहुंचने पर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश दी तो, वहां अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़े मुलजिम रामकिशन पुत्र भंवरलाल जाट निवासी श्यामपुरा को पाया। पुलिस जाप्ता को देखकर वह मौके से खेतों की तरफ भाग गया। जिसकी काफी तलाश की, मगर वह नहीं मिला। उसके द्वारा मौके पर छोड़े गये सफेद प्लास्टिक के कट्टे में कुल 65 पव्वे शराब से भरे हुए मिले। यह ढोला मारू ब्रांड की अवैध देशी सादा शराब थी। पुलिस ने फरार मुलजिम रामाकिशन के विरुद्ध धारा 19‌54 राज आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब जब्त की। फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

शहर चुनें

Follow Us Now