लाडनूं के मालगांव में हाईटेंशन लाईन का बिजली का तार गिरने से चपेट में आकर दो गाएं मरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मालगांव में हाईटेंशन लाईन का बिजली का तार गिरने से चपेट में आकर दो गाएं मरी

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम मालगांव में अचानक 11 हजार केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आकर दो गायों की मौत हो गई। इस सम्बंध में देवाराम ईशरावा ने बताया कि ये दोनों गायें चर कर आ रही थी, तभी उनके ऊपर बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे तेज करंट की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। ये दोनों गायें देवाराम ईशरावा और सीताराम ईशरावा की थी। इस बारे में जानकारी मिलने पर लाडनूं पुलिस थाने से रामकुमार बेड़ा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। विद्युत निगम के सहायक अभियंता कैलाश भाकर ने बताया कि तार टूटकर गिरने से दो गायों मौत की जानकारी मिली है , इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संभवना है कि फाल्ट होने के कारण यह तार टूट कर नीचे गिरा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

शहर चुनें

Follow Us Now