निम्बी जोधां के ज्यूस सेंटर में ज्यूस पी रहे युवक के साथ 7-8 जनों ने मिलकर की मारपीट, दुकान में घुसकर कुर्सी भी तोड़ी और खींचकर बाहर निकाल की पिटाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां के ज्यूस सेंटर में ज्यूस पी रहे युवक के साथ 7-8 जनों ने मिलकर की मारपीट,

दुकान में घुसकर कुर्सी भी तोड़ी और खींचकर बाहर निकाल की पिटाई

लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधां के बस स्टैंड पर एक ज्यूस सेंटर में घुस कर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की और दुकान के अंदर रखी कुर्सी भी तोड़ डाली। प्रकरण की जांच निम्बी जोधां पुलिस कर रही है। यह रिपोर्ट प्रेमसिंह राजपूत (15) निवासी हुडास ने पुलिस को दी। रिपोर्ट में बताया गया है कि निम्बी जोधां के बस स्टेंड पर लक्की ज्यूस सेन्टर पर वह दिन में साढ़े दस- ग्यारह बजे ज्यूस पीने के लिए दुकान के अंदर बैठा था, तभी 7-8 व्यक्ति दुकान के अंदर आये और उसके साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौच करते हुए उसे खींचकर दुकान से बाहर लाए और सभी व्यक्तियों ने थप्पड़-मुक्कों से उसके साथ मारपीट करना शुरु कर दिया।ज्यूस सेन्टर वाले उसके गांव के हुकमसिंह ने इस मारपीट के वाकया का पूरा वीडियो बनाया। इस वीडियो में मारपीट करने वाले 7-8 व्यक्ति हैं, जिनमें से अजय रैगर बेड़, विनोद गवारिया, दिव्यांश प्रजापत, भागु गवारिया व शुभम को शक्ल से पहचान लिया गया। उनके साथ अन्य लोग भी थे, जिन्हें वह नहीं पहचानता है। दुकान में इन लोगों द्वारा धक्का-मुक्की व खींचतान की जाने से वहां एक कुर्सी भी टूट गई थी। इस रिपोर्ट को धारा 189 (2), 126 (2), 115 (2), 352, 333, 324 (4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी रामेश्वरलाल कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now