दाढी रखकर शादी करने पर किया समाज से बहिष्कृत, पाली में विश्वकर्मा सुथार समाज ने सामाजिक परम्परा व नीति के उल्लंघन का आरोपी ठहरा कर सम्पर्क तोड़े

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दाढी रखकर शादी करने पर किया समाज से बहिष्कृत,

पाली में विश्वकर्मा सुथार समाज ने सामाजिक परम्परा व नीति के उल्लंघन का आरोपी ठहरा कर सम्पर्क तोड़े

पाली। एक नवदंपती को समाज से इसलिए बेदखल कर दिया गया है, कि शादी के लिए दूल्हा क्लीन सेव नहीं रह कर दाढ़ी बढाए हुए शादी करने पहुंचा था। उसने दूल्हा बन कर सफेद साफा पहन फेरों में बैठ कर भी नियमों का उल्लंघन किया, जबकि पंचों द्वारा निर्धारित रंग का ही साफा पहनने की परम्परा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैकेनिकल इंजीनियर अमृत सुथार ने अपनी शादी में दाढ़ी रखी और सफेद साफा पहना था। इससे नाराज समाज और पंचों ने मिल कर उसके पूरे परिवार को ही समाज से बहिष्कृत कर दिया। चांचौड़ी गांव निवासी अमृत की 22 अप्रेल को बाली निवासी पूजा के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। शादी में समाज के एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए। शादी के 15 दिन तक सब कुछ ठीक चला। लेकिन, 5 मई को अमृत सुथार को पता चला कि उसे और उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है। अमृत ने समाज के लोगों से पूछा, कि न तो मैंने लव मैरिज की, न ही समाज की एक गोत्र में शादी की, फिर भी मुझे समाज से बहिष्कृत क्यों किया गया?

सुथार समाज ने दूल्हे और उसके परिवार को बहिष्कृत करने के साथ ही एक पत्र भी जारी किया, जिसमें दूल्हे के सामने शर्त रखी थी कि वह 2 महीने के अंदर पंचों की बैठक बुलाए और पंचों से माफी मांगे। इसके बाद पंच जो भी आदेश दे, उन्हें मान ले। मगर दूल्हे अमृत ने पंचों की शर्तों को मानने से इंकार कर दिया।

इस पर पंचों ने उसके ससुराल से लेकर समाज के लोगों से उनके साथ संबंध न रखने का दबाव बनाया। इसके बाद लड़के ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहीं, दुल्हन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उसने कहा, श्रीविश्वकर्मा वंश सुथार समाज ने 19 जून की रात पंचायत बुलाई और मौखिक रूप से घोषणा की कि उसके परिवार का समाज से बहिष्कार किया गया है। सुथार समाज ने अपना फैसला उन पर थोप रखा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया जा रहा है।

अमृत ने बताया कि वह खुद मैकेनिकल इंजीनियर है। उसकी पत्नी पूजा सोलंकी आईटी से बीएससी करने के बाद पुणे में एलएनटी कंपनी के आईटी विभाग में वेब डेवलपर की जॉब करती है। अमृत खुद भी पुणे में ही जॉब करता है।

इस मामले में समाज के अध्यक्ष हीरालाल सुथार ने सफाई में कहा कि अमृत सुथार ने जो शिकायत की है, वह झूठी है। वह अमृत और उसके परिवार वालों को नहीं जानता है। इधर, बाली थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि चांचौड़ी निवासी एक युवक ने ऑनलाइन शिकायत दी है, जिसमें सुथार समाज के अध्यक्ष हरिलाल समेत 30-35 लोगों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

शहर चुनें

Follow Us Now