लाडनूं विधानसभा सीट पर इस बार 25 हजार से अधिक वोटों से जीतेगी भाजपा, गुजरात से आए विधायक ने किया दावा, लाडनूं की राजनीतिक स्थिति बताई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं विधानसभा सीट पर इस बार 25 हजार से अधिक वोटों से जीतेगी भाजपा,

गुजरात से आए विधायक ने किया दावा, लाडनूं की राजनीतिक स्थिति बताई

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय प्रवास योजना के तहत यहां प्रवास पर आए गुजरात के माहूद क्षेत्र के विधायक संजयसिंह माहिंदी ने यहां प्रेस से वार्ता करते हुए कहा है कि यहां पार्टी का संगठन मजबूत है और आगामी विधानसभा चुनावों में लाडनूं सीट से भाजपा 25 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल करेगी। यहां के मौजूदा विधायक व राज्य सरकार से लोगों का भरोसा उठ चुका है। उन्होंने बताया कि लाडनूं में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठावान है और जिसे भी टिकट दिया जाएगा, उसक साथ जी-जान से जुट कर जीत हासिल करने के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने उत्साह के साथ बताया कि इस बार भाजपा के जीतने के बाद लाडनूं में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा का जो क्रम चल रहा है, वह वापस नहीं दोहराया जाएगा और फिर लगातार भाजपा ही जनता की पहली पसंद रहेगी। विधायक माहिंदी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान नरेन्द्र मोदी का विजन, उनकी अनेक हितकारी योजनाएं ही सबसे बड़ा मुद्दा रहेंगी। राज्य सरकार की विफलता और कुशासन को भी लोग टारगेट करेंगे। महिलाओं पर अत्याचार व दुष्कर्म प्रकरणों तथा दलित अत्याचार के मामलों में राजस्थान इस समय नम्बर एक पर बना हुआ है।

कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा आएगा भाजपा में

उन्होंने भाजपा संगठन की मजबूती के बारे में पूछने पर बताया कि यहां पार्टी की सबसे छोटी इकाई ‘पन्ना प्रमुख’ का गठन 75 प्रतिशत तक हो चुका है। यहां कार्यकर्ताओं में पार्टी को लेकर खासा उत्साह है। इसी कारण यहां भाजपा का सदस्यता अभियान बहुत बढिया चल रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने बताया कि लाडनूं क्षेत्र में भाजपा की 20 हजार नए सदस्य बनाए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र के कुल 240 बूथों में से प्रत्येक बूाि पर औसतन 15 पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की जा रही है। यहां प्रवास योजना में आए विधायक संजयसिंह के साथ कुल 20 कार्यक्रम किए जा चुके हैं। गजेन्द्र सिंह ने बताया कि यहां प्रमुख लोग लगातार कांग्रेस छोड़ कर भाजपा के साथ जुड़ते जा रहे हैं और शीघ्र ही एक बड़ा चेहरा भी यहां भाजपा का दामन थामने जा रहा है। इस अवसर पर नाथूराम कालेरा, उमेश पीपावत, राजेन्द्र सिंह धोलिया, ओमप्रकाश बागड़ा, प्रताप सिंह रोडू, जगदीश प्रसाद पारीक आदि भी उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

शहर चुनें

Follow Us Now