ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राधिका सांखला रही प्रथम, अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राधिका सांखला रही प्रथम,

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित

लाडनूं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) सुमन शर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र लाडनूं के विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत आयोजित स्वीप गतिविधियों के क्रम में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर भावी पीढ़ी के लिए लोकतंत्र एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए ब्लॉक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सीबीईओ रामचन्द्र भाटी के निर्देशन में किया गया। आरपी चैनसिंह चारण ने बतायाकि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर केशर देवी सेठी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं की छात्रा राधिका सांखला रही। द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसोटा की छात्रा लक्ष्मी चौधरी व तृतीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मीठड़ी की छात्रा ममता गुर्जर रही। आरपी रघुनाथ घोटिया ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में मानव श्रृंखलाएं बनाई गई तथा मतदाताओं से संकल्प पत्र भरवाये गये।

विश्व लोकतंत्र दिवस पर रंगोली बनाई

इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा में विश्व लोकतंत्र दिवस पर प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने रंगोली बनाई। इस मौके पर बीएलओ रमेश कुमार टेलर, वरिष्ठ अध्यापिका ममता रोलन छात्राएं मौजूद थी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now