अहिंसा व.शांति के मार्ग पर चलना आज की आवश्यकता- डा. भास्कर, लाडनूं में समारोह पूर्वक मनाई महात्मा गांधी की जयंती

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अहिंसा व.शांति के मार्ग पर चलना आज की आवश्यकता- डा. भास्कर,

लाडनूं में समारोह पूर्वक मनाई महात्मा गांधी की जयंती

लाडनूं। नगर पालिका मंडल तथा जैन विश्व भारती के अहिंसा एवं शांति विभाग के संयुक्त तत्वावधान यहां गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समीप गांधी जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार डाॅ. सुरेंद्र भास्कर थे। अध्यक्षता नगरपालिका के अध्यक्ष रावत खान ने की। तहसीलदार डा. भास्कर ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों को याद किया और दोनों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने गांधी के बताए अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने को आज की आवश्यकता बताया तथा सभी महापुरुषों की जयन्तियों पर उन्हें याद करने के साथ उनके आदर्श को अपनाने पर बल दिया। गांधी दर्शन समिति के संयोजक खींवाराम घिंटाला ने महात्मा गांधी के मार्ग पर चलने की जरूरत बताते हुए गांधी के योगदान को भारत ही नहीं, अपितु विश्व भर में महत्वपूर्ण कहा और बताया कि पूरी दुनिया उनके सिद्धांतों को अपना रही है। उन्होंने गांधी के विचारों को प्रासंगिक बताया। पालिकाध्यक्ष रावत खान ने गांधी जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए गांधीजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर बैंड-वादन किया गया और नगर पालिका की भजन मंडली ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का गायन किया। इसके साथ ही जैन विश्वभारती संस्थान की छात्राओं ने भी गीत तथा भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नगरपालिका द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में उत्कृष्ट योगदान प्रदान करने वाले विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों का प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। अंत में जैविभा के अहिंसा और शांति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह राठौङ ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अहिंसा एवं शांति विभाग के सहायक आचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में राजकीय चिकित्सालय के पीएसओ डॉ. कमलेश कस्वा, नगरपालिका के उपाध्यक्ष मुकेश खींची, अहिंसा व शांति विभाग की डॉ. लिपि जैन, पंचायत समिति के सहायक विकास अधिकारी राधेश्याम सांखला, शंभुसिंह जैतमाल, अब्दुल हमीद मोयल, रामसिंह, संजय बारासा, श्याम बारासा, महेंद्र जमादार आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now