पाक महिला एजेंट के हनीट्रैप में फंसे युवक का एक साल से था आईएसआई से संपर्क

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

गिरफ्तारी के डर से रामसिंह ने ले रखी थी 40 दिनों की छुट्टियां, बाॅर्डर से मात्र 2 किमी दूर है उसका गांव

रतनगढ़। रतनगढ में गत्ते की फेक्ट्री में काम करने वाले बाड़मेर निवासी रामसिंह का पाकिस्तान की ख्ुाफिया एजेंसी आईएसआई से सम्पर्क था। वह एक महिला एजेंट के जाल में फंस कर सामरिक सूचनाओं को भेजने काकाम करने लगा, जिसके बदले में उसे पैसे भी मिलते थे। हनीट्रेप का शिकार रामसिंह हैंडलर के जरिये देश की सामरिक सूचनाएं पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी को भिजवाता था। बाड़मेर के उम्मेदपुरा ग्राम निवासी रामसिंह रतनगढ़ में गत्ते की फैक्ट्री से छुट्टी लेकर गया था। पकड़े जाने का आभास होने पर वह डर गया और उसने अपने ममेरे लड़के की शादी में शामिल होने के लिए एक महीने 10 दिन की छुट्टियां ले ली थी। फैक्ट्री मैनेजर रघुवीरसिंह के अनुसार वह युवक पिछले पांच-छह महीनों से फैक्ट्री में काम कर रहा था। राज्य विशेष शाखा जयपुर की टीम व सीआईडी श्रीगंगानगर ने 25 से 28 जून तक श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में चलाए गए ‘ऑपरेशन सरहद’ अभियान के अंतर्गत 27 जून को रामसिंह को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में पाए जाने पर अपने साथ ले गई। बाड़मेर के बिजारड़ थाना क्षेत्र के उम्मेदपुरा का निवासी रामसिंह करीब एक साल से आईएसआई के संपर्क में था। इंटेलीजेंस इनपुट के अनुसार रामसिंह का गांव बाड़मेर का उम्मेदपुरा करीब सौ-डेढ़ सो घरों का है, जो कि बॉर्डर से महज दो किमी की दूरी पर है। उसकी फेसबुक प्रोफाइल से लोकेशन जानकारी ले आईएसआई की महिला एजेंट ने हनीट्रैप में फांस लिया था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now