भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नवमतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया, प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम किया प्रसारित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नवमतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया, प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम किया प्रसारित

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर यहां पाबोलाव स्थित माधव कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़िन्ट की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम के दौरान नवमतदाता सम्मेलन का लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष सम्बोधन प्रदर्शित किया गया।
माधव कॉलेज परिसर में आयोजित इस सम्मेलन में सैंकड़ों युवाओ का रजिस्ट्रेशन युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक ने करवाया और उन्हें नमो ऐप्प के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के सह संयोजक जगदीश सैनी ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह जी ओड़ींट, पार्षद एवं मण्डल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, महामंत्री राजेश शर्मा, पार्षद ओमसिंह मोहिल, बाबूलाल प्रजापत, बच्छराज नागपुरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन भोजक, उपाध्यक्ष रूबल बड़जात्या, प्रशन टाक आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now