हैवानियत करने वाले को पुलिस ने दबोचा- नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ जारी, 17 जनवरी को घर से अपहरण करके 3 जनों ने किया था दुष्कर्म, श्री आनंद परिवार सेवा समिति ने की सबकी गिरफ्तारी की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हैवानियत करने वाले को पुलिस ने दबोचा-

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ जारी,

17 जनवरी को घर से अपहरण करके 3 जनों ने किया था दुष्कर्म, श्री आनंद परिवार सेवा समिति ने की सबकी गिरफ्तारी की मांग

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। विगत 17 जनवरी को घर से लापता हुई 15 वर्षीया बालिका के मामले में लाडनूं पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर सं. 020/2024 में पुलिस ने एक मुलजिम को गिरफ्तार किया है। मुलजिम नन्दलाल सिंधला पुत्र हुकमाराम निवासी दत्ताऊ से पूछताछ की जा रही है। अभी इस मामले में और खुलासा होने की संभावना है। पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार शाम को ढाणियों से पकड़ा गया। इस मामले में अभी अनुसंधान चल रहा है। मुलजिम से भी पूछताछ की जा रही है। ज्ञातव्य रहे कि पीड़िता 15 वर्षीया लड़की के पिता की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार 17 जनवरी को जब वह अपने खेत गया हुआ था, तो पीछे से उसकी लड़की का अपहरण कर लिया गया। आरोपी नन्दलाल सिंघला ने उसे फोन करके घर से रूपए और गहने लेकर बाहर बुलाया। लड़की को उसके फोटो व वीडियो वायरल करके बदनाम करने की धमकी देकर उसे डराया जाता रहा। उससे मुलजिम ने 80 हजार रूपए और 10 तोला सोने के गहने मंगवा लिए। उसने वहां से लड़की अपहरण किया और मुलजिम नन्दलाल और उसके दो अन्य साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे सिंघाणा (डीडवाना) में पटक कर चले गए और किसी को भी बताने पर उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परिजनों द्वारा ढूंढे जाने पर वह सिंघाना में शराब ठेके के पास गुमसुम हालत में बैठी मिली, जिसे घर लाया जाकर पूछताछ की और मुकदमा दर्ज करवाया गया। इस बारे में श्री आनन्द परिवार सेवा समिति की ओर से तीनों मुलजिमानों की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई थी। समिति के कार्यालय सचिव आरके सुरपालिया ने बताया कि मुख्य आरोपी नंदलाल से उसके दोनों साथियों की जानकारी लेकर उनकी शिनाख्त करवानी चाहिए तथा नंदलाल से 80 हजार रूपए और 10 तोला आभूषणों की बरामदगी की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले को राज्य महिला आयोग में भी उठाया गया है। उन्होंने मामले को दबाने के प्रयासों की निन्दा की है। गौरतलब है कि यह मामला पोक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now