महिलाओं ने उठाई लाडनूं की बदतर सफाई व्यवस्था की आवाज, नागरिकों के साथ साधु-साध्वियों को आवागमन, गोचरी भिक्षा के लिए होने वाली परेशानियों से करवाया प्रशासन को अवगत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं ने उठाई लाडनूं की बदतर सफाई व्यवस्था की आवाज,

नागरिकों के साथ साधु-साध्वियों को आवागमन, गोचरी भिक्षा के लिए होने वाली परेशानियों से करवाया प्रशासन को अवगत

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा सुमन गोलछा के नेतृत्व में महिलाओं ने सोमवार 5 फरवरी को नगरपालिका पहुंच कर लाडनूं शहर में पूरी सफाई नहीं होने और नालियों के गन्दी पड़ी होने के साथ सभी जगह कचरा पड़ा होने की समस्या पर रोष जताया और बताया कि इस स्थिति के कारण साधु-साध्वियों व आमजन को परेशानी हो रही है। उन्होंने इस सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी तौफीक अहमद खां को एक ज्ञापन भी सौंपा।

बुरे दौर से गुजर रहा लाडनूं

ज्ञापन में बताया गया लाडनूं शहर अपनी विरासत व भव्यता के लिए पूरे जिले व क्षेत्र में विख्यात है। परन्तु, वर्तमान में हमारा शहर लाडनूं एक बुरे दौर से गुजर रहा है। सीवरेज का कार्य होने के कारण सारी नालियां कीचड़ एवं पत्थरों से भरी पड़ी हैं। सड़कों पर हर जगह कचरा बिखरा है, गड्ढे आवागमन को बाधित कर रहे हैं। शहर में घूमने वाले आवारा पशु आम जनता के लिए परेशानियां उत्पन्न कर रहे हैं।

साधु-साध्वियों को भारी परेशानी

उन्होंने लिखा है कि लाडनूं एक धार्मिक शहर है एवं यहां साधु-साध्वियों का भी वर्षभर प्रवास रहता है। गंदगी की वजह से साधु-साध्वियांे को आवागमन एवं गौचरी (भिक्षा) प्राप्त करने में कठिनाई होती है। आगामी मौसम परिवर्तन के कारण विभिन्न बीमारियों का प्रकोप फैलने की आंशका को ध्यान में रखकर तुरन्त सफाई की व्यवस्था करवाई जाए, खासकर नालियों से पत्थर, प्लास्टिक डिस्पोजल आदि की सफाई कराएं एवं दुकानदारों को भी कचरा-बाक्स रखने के लिऐ निर्देशित करवाया जाए ताकि बाजार में भी सफाई व्यवस्था बनी रहे। ज्ञापन की प्रति उपखंड अधिकारी सुप्रिया कालेर व तहसीलदार डा. सुरेन्द्र भास्कर को भी देकर उन्हें शहर की बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था के हाल से अवगत करवाया और सुधारने के लिए आवश्यक कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देने और भेंट करने वालों में तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन गोलछा, मंत्री राज कोचर, परामर्शक शोभा दूगड़, सुशीला बोकड़िया सुमन नाहटा, राजश्री भूतोड़िया, दिव्या बैद, बबिता सिंघी व पार्षद रेणु कोचर शामिल थी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now