सशक्त महिला : समर्थ समाज विषयक भाषण प्रतियोगिता में जसोदा बावरी प्रथम रही, लाडनूं की गर्ल्स कॉलेज में छात्रा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सशक्त महिला : समर्थ समाज विषयक भाषण प्रतियोगिता में जसोदा बावरी प्रथम रही,

लाडनूं की गर्ल्स कॉलेज में छात्रा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय में चल रहे छात्रा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन दिवस पर ‘सशक्त महिला: सशक्त समाज’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रा जसोदा बावरी ने अपनी तार्किक अभिव्यक्ति के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रशीदा बानो पुत्री मोहम्मद असलम ने द्वितीय स्थान एवं विजयलक्ष्मी पुत्री राकेश कुमार दर्जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. गजादान चारण ने महिलाओं के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं विधिक अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही शिक्षा के माध्यम से सशक्तता की संकल्पशक्ति को आवश्यक बताया और कहा कि वर्तमान संक्रमण युक्त समाज में विकास की वांछित अवधारणा साकार करने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने शिक्षा का आलोक एवं समाज की सकारात्मक सोच दोनों को ही महिला सशक्तीकरण का सपना साकार होने के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की बुनियादी जानकारी, स्वयं सहायता समूहों की भूमिका, महिला उद्यमिता एवं स्टार्टअप से जुड़ी वित्तीय ऋण एवं बचत योजनाओं की व्यवहारिक जानकारी के साथ ही ई-बैंकिंग में दक्षता को बढ़ाना होगा। साइबर क्राइम एवं फ्रॉड से बचने के लिए अत्याधुनिक तकनीकी से जुड़ना आवश्यक है। भाषण प्रतियोगिता के बाद डॉ. विजयकुमार ने बताया कि विगत चार दिन तक राज्य सरकार के आदेशानुसार छात्रा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के लिए विधिक अधिकार, महिला स्वास्थ्य, महिला आत्मरक्षा एवं वित्तीय जागरूकता से जुड़े भाषण, व्याख्यान, संवाद, संगोष्ठी एवं चर्चा सत्रों का आयोजन हुआ। संदर्भ केंद्र प्रभारी जगदीश प्रसाद ने अंत में आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now