लाडनूं के मालगांव में अवैध कनेक्शन लेकर पानी की चोरी करने और सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मालगांव में अवैध कनेक्शन लेकर पानी की चोरी करने और सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता की रिपोर्ट पर मालगांव के तीन जनों के खिलाफ पानी की चोरी करने और सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की है। थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय से उन्हें पत्र क्रमांक 1032 दिनांक 17.02.24 द्वारा ग्राम मालगांव में अवैध पाईप लाईन जोड़ने पर एफआईआर दर्ज करने का लिख कर बताया गया कि ग्राम मालगांव में विभाग द्वारा नया नलकूप का निर्माण कार्य करवाया गया था, जिससे ग्राम के अन्दर स्थित जलाशय में पाईप लाईन जोडना प्रस्तावित है। परंतु, दिनांक 16.02.2024 को रात्री में कुछ
असामाजिक तत्वों बंशीराम भाकर निवासी भाकरों की ढाणी एवं रामनारायण व श्रवणराम निवासीगण मालगांव ने विभागीय नलकूप से बिना विभाग की अनुमति के अवैध पाईप लाईन जोड ली और विभागीय सम्पति को नुकसान पहुंचाया गया है। इसलिए तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ पानी की चोरी करने व अवैध पानी का कनेक्शन लेने व विभागीय सम्पति को नुकसान पहुंचाने हेतु प्रकरण में नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने तथा अवैध पाईप लाईन को कटवाने के लिये पुलिस जाप्ता उपलब्ध करवाने को लिखा गया। यह लिखित रिपोर्ट सहायक अभियंता गोविन्दप्रसाद पुत्र जेठाराम जाट निवासी बेरा की ढाणी झरडिया ने थाने में उपस्थित होकर पेश की। इस मामलै को धारा 379 आईपीसी व 3 पीडीपीपी एक्ट के तहत दर्ज किया जाकर जांच थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा स्वयं कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now