लाडनूं में डाढाली करणी माता की 108 परिक्रमा 23 फरवरी को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में डाढाली करणी माता की 108 परिक्रमा 23 फरवरी को

जगदीश यायावर। लाडनूं। यहां मेगा हाईवे पर डीडवाना पुलिया के पास लादूबाबा की बगीची के सामने स्थित डाढाली करणी माता की 54 किमी की 108 परिक्रमाओं का आयोजन 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। करणी-भक्त महेन्द्र सिंह चारण ने बताया कि देशनोक करणी माता की 74 कोसी संकट परिक्रमा की ही तरह यहां भी इस परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। परिक्रमा मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ की जाएगी और वहां स्थित गौशाला के बाहर से होते हुए पुलिया के पार से निकलते हुए वापस मंदिर आएगी। इस प्रकार कुल 108 राउंड किए जाकर यह 54 किमी की परिक्रमा पूर्ण की जाएगी। चारण ने बताया कि इस परिक्रमा कार्यक्रम में समस्त आस्थावान व श्रद्धालु भक्तजन भाग ले सकेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ की अलख को घर-घर तक पहुंचाएंगे, कांग्रेस को विजयी बनाएंगे- पिंकी गौड़, युवा नेता प्रियकांत पिंकी गौड़ को किया झोटवाड़ा विधानसभा का पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now