लाडनूं में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला, कुम्हारों के बास में लाखों की चोरी के बाद गौरव पथ पर भी किराणा दुकान से चोरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला,

कुम्हारों के बास में लाखों की चोरी के बाद गौरव पथ पर भी किराणा दुकान से चोरी

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम भी नहीं ले रहा है। कुम्हारों के बास में हुई लाखों की चोरी के बाद अब गौरव पथ पर भी एक दुकान से चारों ने नकद राशि पर हाथ साफ कर दिया। काफी समय से लाडनूं शहर में लगातार चोरियों का तांता लगा हुआ है। कुछ ही दिनों में यहां तेली रोड, बस स्टेंड, वाटर वक्र्स चैराहा, छठी पट्टी आदि विभिन्न स्थानों पर लगातार दुकानों के ताले तोड़े जाकर नकर राशि की चोरियां की जा चुकी है। हालांकि लगभग सभी चोरियों के मामलों में सीसी टीवी कैमरों से चोरों के फुटेज भी सामने आ चुके, लेकिन अभी तक कोई चोर गिरफ्त में नहीं आ पाया है। यहां गौरव पथ पर बजाज शोरूम के पास श्री सखी मार्ट किराणा स्टोर पर 21 फरवरी की मध्यरात्रि 2 से 3 बजे के बीच फिर चारों ने नकद राशि पर हाथ साफ कर डाला। इस बारे में दुकान संचालक गोपाल सिहं पुत्र भंवरलाल रावणा राजपुत निवासी सुजानगढ ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसकी एक दुकान श्री सखी मार्ट किराणा स्टोर के नाम से गौरव पथ पर बजाज शोरूम के पास है। 21 फरवरी को मध्यरात्रि 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात कर गले से 15-20 हजार के बीच नगदी चोरी कर लेी गई। वह दुकान में 3 से 4 मिनट तक रहा। दुकान का बाकी सामान सुरक्षित है। पुलिस ने रिपोर्ट धारा 380, 457 आईपीसी के तहत दर्ज की है। मामले की जांच हेड कांस्टेबिल गजेन्द्र सिहं को सौंपी गई है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now