लाडनूं में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा लगाए प्रभारी को हटा कर खींवसर भेजा, नियुक्ति को लेकर छिड़े विवाद के बाद प्रदेश नेतृत्व ने लिया निर्णय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा लगाए प्रभारी को हटा कर खींवसर भेजा,

नियुक्ति को लेकर छिड़े विवाद के बाद प्रदेश नेतृत्व ने लिया निर्णय

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंचायत राज चुनाव को लेकर लाडनूं क्षेत्र के लिए प्रभारी के रूप में विशाल पार्थ की नियुक्ति को लेकर उठे विवाद के बाद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लेते हुए विशाल पार्थ का दायित्व लाडनूं के प्रभारी पद से हटा कर उन्हें खींवसर क्षेत्र के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी ने एक आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि लाडनूं में उनकी प्रभारी के रूप में नियुक्ति की जाने के बाद उस पर अनेक सवाल खड़े हो गए थे। यहां सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया था, तो डिजीटल व प्रिंट मीडिया ने भी इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समाचारों को उजागर किया। इधर विशाल पार्थ की नियुक्ति पर उठे बवाल के बीच भाजपा के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भी जयपुर पहुंच कर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संभागीय प्रभारी एवं राजस्थान वित्त आयोग के चैयरमेन (राज्यमंत्री) अरुण चतुर्वेदी एवं अन्य भाजपा पदाधिकारियों से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपे और वस्तुस्थिति की जानकारी दी‌। लाडनूं नगर पालिका चुनाव में संदिग्ध भूमिका में रहे विशाल पार्थ को पुनः लाडनूं पंचायत समिति चुनाव में प्रभारी नहीं बनाने की मांग को लेकर दिए गए उनके ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका लाडनूं के चुनाव के दौरान पार्थ ने संभावित दावेदारों से एकांत में मुलाकात कर भ्रम की स्थिति पैदा की और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ उनका व्यवहार अपेक्षित स्तर का नहीं रहा। उस समय यहां उनकी कार्यशैली का विरोध होने से वे मतदान से 9 दिन पहले ही लाडनूं छोड़ कर चले गए थे और चैयरमेन चुनाव आदि सम्पन्न होने के बावजूद वापस नहीं लौटे। उनकी इस तरह की नकारात्मक गतिविधियों को संज्ञान में लेते हुए अब यहां के प्रभारी का दायित्व किसी अन्य निष्पक्ष कार्यकर्ता को दिए जाने की मांग रखी गई। सभी भाजपा नेताओं से मुलाकात करने और उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारी देने वाले प्रतिनिधि मंडल में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, भाजपा जिला मंत्री नीतेश माथुर, पार्षद चेतन भोजक, शुभम्, हुलास चंद, रामानंद गुर्जर, गोविंद सिंह कसूम्बी, अंजना शर्मा, लूणकरण शर्मा, जगदीश यायावर आदि शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now