सीवरेज में टर्मिनल चैम्बर, इंस्पेक्शन चैम्बर, मैन हॉल की कार्य प्रणाली आदि की जानकारी दी विस्तार से, लाडनूं के बाल भारती शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों की एक्सपोजर विजिट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सीवरेज में टर्मिनल चैम्बर, इंस्पेक्शन चैम्बर, मैन हॉल की कार्य प्रणाली आदि की जानकारी दी विस्तार से,

लाडनूं के बाल भारती शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों की एक्सपोजर विजिट

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं शहर में सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार, अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में तथा सहायक अभियंता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में बाल भारती शिक्षण संस्थान लाडनूं के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना की ‘घरेलू सीवरेज कनेक्शन साइट’ की विजिट करवाई गई। कैप रुडीप के असलम खान ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता औऱ सिवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। उनकी कॉलोनी में अभी सीवरेज के कनेक्शन किये जा रहे हैं, सबको अपने-अपने घरों में कनेक्शन करवाने चाहिए। उन्होंने सीवरेज में टर्मिनल चैम्बर, इंस्पेक्शन चैम्बर, मैन हॉल की कार्य प्रणाली आदि को विस्तार से समझाया। उन्होंने पी ट्रैप के उपयोग के बारे में भी बताया। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार के ठोस पदार्थ औऱ प्लास्टिक बैग को सीवरेज में ना डालें, इससे सीवरेज अवरुद्ध हो जाता है और उसमें रुकावट पैदा होती है। उन्होंने बताया कि सीवरेज के पानी का उपचारित करने के बाद उस पानी का भी उपयोग किया जाता हैं। इससे नगर पालिका को भी आय होगी, जो शहर के विकास में काम आएगी। संवेदक एलएंडटी के साइट इंजीनियर लाला राम ने सीवरेज की कार्य प्रणाली को समझाया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक कन्हैया लाल ने कहा कि यह परियोजना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगी। इससे न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी व्यापक लाभ मिलेगा। साथ ही कहा कि स्वच्छ शरीर रहने से स्वस्थ रहा जा सकता है। यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इससे शहर स्वच्छ औऱ सुंदर बनता है। विद्यालय परिवार के हंसराज, मधुचंदा, पूजा, आशा सहित एसओटी राम किशोर ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now