राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राएं भूमिका प्रजापत, हर्षिता, आनंदी, सुगना व निष्ठा विजेता रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राएं भूमिका प्रजापत, हर्षिता, आनंदी, सुगना व निष्ठा विजेता रही

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय के डॉ. गिरिराज भोजक ने इस राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की मुख्य थीम ‘विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी’ पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास की दिशा में भारतीय वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रधानाचार्य जयनारायण रेगर ने दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व व विज्ञान के चमत्कार के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय में विज्ञान चार्ट प्रतियोगिता, विज्ञान निबंध प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में भूमिका प्रजापत, हर्षिता, आनंदी, सुगना व निष्ठा विजेता रही। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन तारेश कुमार शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now