विदेश में मरने वालों की पत्नियों को सौंपी 26 लाख से अधिक की सहायता राशि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विदेश में मरने वालों की पत्नियों को सौंपी 26 लाख से अधिक की सहायता राशि

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। विदेश में मृत्यु होने पर दूतावास के माध्यम से प्राप्त सहायता राशि के बैंक ड्राफ्ट यहां तहसीलदार डा. सुरेन्द्र भास्कर ने उन मृतकों के परिजनों को सौंपे। लाडनूं के बड़ा बास निवासी रमजान खान हबीबखानी एवं लाडनूं तहसील के रोडू गांव निवासी शंकरराम भानावत की विदेश में मृत्यु हो गई थी। इस पर रियाद स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से उनके लिए मिली सहायता राशि जिला कलेक्टर नागौर को प्राप्त हुई। इस राशि को जिला कलक्टर नागौर व जिला कलक्टर डीडवाना-कुचामन के निर्देशानुसार यहां तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर द्वारा इन मृतकों के उत्तराधिकारियों को इस राशि का भुगतान ड्राफ्ट के रूप में करते हुए राहत प्रदान की गई। रमजान खान हबीबखानी की विधिक वारिस उसकी पत्नी खातून बानो को 8 लाख 75 हजार 305 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट व शंकरराम भानावत की विधिक वारिस उनकी पत्नी भंवरी देवी को 17 लाख 28 हजार 567 रुपए की डीडी सौंपी गई। दोनों महिलाओं व उनके परिवारजनों ने इसके लिए तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर, प्रशासन व भारतीय दूतावास के प्रति आभार प्रकट किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now