पुष्कर दर्शन-स्नान और प्रधानमंत्री मोदी की विशाल रैली को सुनने का अवसर, लाडनूं से शनिवार सुबह जाएंगी बसें और अन्य गाड़ियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुष्कर दर्शन-स्नान और प्रधानमंत्री मोदी की विशाल रैली को सुनने का अवसर, लाडनूं से शनिवार सुबह जाएंगी बसें और अन्य गाड़ियां

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 6 अप्रेल शनिवार को पुष्कर में आयोज्य आमसभा में भाग लेने के लिए लाडनूं से बस सहित बड़ी संख्या में विभिन्न छोटे वाहनों से कार्यकर्ता पुष्कर पहुंचेंगे। भाजपा की इस लोकसभा चुनावी रैली में नागौर और अजमेर लोकसभा क्षेत्र के लोग भाग लेंगे और पुष्कर में एकत्र होंगे। इस विशाल रैली को पीएम नरेंद्र मोदी सम्बोधित करेंगे। पुष्कर के मेला मैदान में 6 अप्रेल शनिवार को प्रातः 11:00 बजे यह आमसभा प्रारम्भ की जाएगी।
भाजपा नेता ठा. करणी सिंह ने बताया कि लाडनूं विधानसभा से जाने वाले सभी वाहन अपने क्षेत्र के अनुसार निर्धारित पदाधिकारियों को अपने वाहन के नम्बर और साथ में जाने वाले कार्यकर्ताओं के नाम और मोबाइल नम्बर सहित नोट करवा देवें। इसके लिए जसवंतगढ़ के अंजनी कुमार सारस्वत मो. 9001700414, लाछड़ी के बजरंग सिंह लाछड़ी मो. 9982487132, धूड़ीला के लादु सिंह धूड़ीला मो. 9414961801, ओड़ींट के गणेश चबराल सरपंच मो. 9462365307, शंभू सिंह तौलियासर मो. 9785006346, मुकेश शर्मा लाडनूं मो. 7891735182, नारायण लाल शर्मा लाडनूं मो. 8949707285 से सम्पर्क करें। उन्होंने बताया कि सभी वाहनों का एकत्रीकरण स्थल बांठड़ी टोल नाका पर शनिवार सुबह 9 बजे रखा गया है।

लाडनूं के कालीजी चौक से जाएगी बस

भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष चेतन भोजक के अनुसार पुष्कर राज में मोदी की विशाल आम सभा में भाग लेने और पुष्कर दर्शन-स्नान आदि के लिए 6 अप्रेल शनिवार को प्रातः 7 बजे काली जी का चौक में लगने वाली बस में महिला-पुरुष सभी जा सकेंगे। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क के लिए चेतन भोजक मो. 7014139340 एवं श्योपाल गुर्जर मो. 98282 22327 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now