लाडनूं में महिला स्वावलंबन के लिए श्री उत्सव प्रदर्शनी रविवार 7 अप्रेल को, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में महिला स्वावलंबन के लिए श्री उत्सव प्रदर्शनी रविवार 7 अप्रेल को,

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। अ. भा. तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार स्थानीय महिला मंडल इकाई के तत्वावधान में यहां पहली पट्टी स्थित ओसवाल पंचायत भवन में 7 अप्रेल रविवार को सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक श्री उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन गोलछा ने बताया कि महिला स्वावलंबन के लिए पिछले 12 सालों से लगातार हर वर्ष आयोजित की जाने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय संरक्षिका सुशीला पटावरी व शांता पुगलिया करेंगी। शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन नाहटा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी भूरा होंगी एवं गरिमामय उपस्थिति वीणा नाहटा चैन्नई-लाडनूं व राजश्री शेखावत की रहेगी। गोलछा ने बताया कि श्री उत्सव प्रदर्शनी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आई आकर्षक वस्तुएं, स्वादिष्ट व्यंजन, आकर्षक खेल और संस्कृति प्रधान प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदर्शनी में लगने वाली विभिन्न स्टालों में प्रमुख आकर्षण के रूप में लाडनूं के स्पेशल शुद्ध मसाले, लोया टिकड़ी, पापड़, गिफ्ट आइटम, स्टेशनरी, पोशाक, ज्वैलरी, लक्की ड्रा आदि होंगे। श्री उत्सव में आदर्श साहित्य, देशी दवाइयां, होम्योपैथिक दवाएं, जीवन बीमा पॉलिसी आदि की जानकारियां भी उपलब्ध होगी। इस प्रदर्शनी व उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के सम्बंध में विचार-विमर्श के लिए आयोजित प्रमुख लोगों की बैठक में अध्यक्ष सुमन गोलछा, कार्यक्रम संयोजक सरिता चौरड़िया, उपाध्यक्ष सुमन बैद, कार्यसमिति सदस्या सुमन नाहटा आदि उपस्थित रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now