ओड़ींट की ढाणी में करीब 14 लाख के सोने-चांदी के गहनों और नकद राशि पर चोरों ने किया हाथ साफ, मगरा बास के चेजा का काम करने वालों पर चोरी करने का संदेह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ओड़ींट की ढाणी में करीब 14 लाख के सोने-चांदी के गहनों और नकद राशि पर चोरों ने किया हाथ साफ,

मगरा बास के चेजा का काम करने वालों पर चोरी करने का संदेह

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम ओड़ींट की दक्षिणी सरहद में बनी पक्की ढाणी में चोरों ने ताले तोड़ कर करीब साढे आठ लाख के सोने-चांदी के गहने और 5 लाख से अधिक नकद राशि पर हाथ साफ कर लिए। इस चोरी की रिपोर्ट रामनिवास उर्फ महेश पुत्र नानुराम जाट निवासी ओडींट ने स्थानीय पुलिस को दी है, जिसे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 7 व 8 अप्रेल की दरमियानी रात को करीब 12 बजे ओड़ींट की दक्षिणी सरहद में अन्य ढाणियों के पास स्थित उसकी पक्की ढाणी में चोरों ने ताला तोड़कर सोना-चांदी व नकदी रूपये चुरा ली। चोरी गए सामान में सोने की रखड़ी सेट ढाई तोला दो लाख रुपयों का, सोने का मंगलसूत्र 1 तोला 75 हजार का, सोने की कंठी सवा भरी एक लाख रुपयों की, सोने का दो कानों का पता पौने दो भरी डेढ लाख रुपयों के, शीशफूल सोने का 2 भरी पौने दो लाख रुपयों के, दो सोने की बिंटी (अंगूठियां) पौन भरी की 60 हजार रुपयों की और दो चांदी की पायजेब जोडी साढे बीस भरी 70 हजार तथा नकद राशि 5 लाख 10 हजार रूपये शामिल हैं। रिपोर्ट में मगरा बास के दो व्यक्तियों पर चोरी का संदेह व्यक्त किया गया है, जो ढाणी में चेजा का काम करने आते थे और ढाणी का पूरा भेद मालूम था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now