विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए भाजपा को चुनें- डा. मिर्धा, लाडनूं में भाजपा का चुनाव कार्यालय शुरू हुआ, जन सम्पर्क में लोगों का काफिला जुटा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए भाजपा को चुनें- डा. मिर्धा,

लाडनूं में भाजपा का चुनाव कार्यालय शुरू हुआ, जन सम्पर्क में लोगों का काफिला जुटा

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। नागौर लोकसभा सीट के लिए हो रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का लाडनूं शहर में गौरव पथ पर जोधा मैदान के सामने चुनाव कार्यालय का विधिवत् प्रारम्भ कर दिया गया है। अब इस क्षेत्र की सभी लोकसभा चुनाव सम्बंधी गतिविधियां यहां से संचालित की जाएंगी। इस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बड़ी संख्सा में उपस्थित कार्यकताओं के बीच भाजपा प्रत्याशी डा. ज्योति मिर्धा ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से सुनिश्चित है कि देश में इस बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी और राजस्थान में भाजपा का ही राज हैं। ऐसे में पूरे जिले को विकास भी सुनिश्चित है। इसमें कोई रूकावट नहीं आ सकती। उन्होंने कहा कि नागौर जिले में कांग्रेस की कमजोर स्थिति का प्रतीक है कि इस बार कांग्रेस को अपना चुनाव चिह्न तक नहीं मिल पाया हैै। पूरे जिले में कांग्रेस की कुटिलता को लोग पहचान चुके हैं और इस बार सभी क्षेत्रों के लोगों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने को लेकर उत्साह हैं। मिर्धा ने अपील की कि आगामी 19 अप्रेल को पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर शत-प्रतिशत मतदान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाने के लिए नागौर से भाजपा को विजयी बनाकर सहयोग करें। सभी के सहयोग से 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।

इन सबकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर भाजपा नेता करणी सिंह, भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगदीश सिंह राठौड़, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल, भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, महिला मोर्चा की शहर मंडल अध्यक्ष रेणु कोचर, मनीषा शर्मा, पूर्व प्रधान जगन्नाथ बुरड़क, बजरंगसिंह लाछड़ी, डा. नानूराम चैयल, मोहनसिंह जोधा, ओबीसी मोर्चा के पूनमचंद मारोठिया, सरपंच गणेश चबराल, शकूर खां मोयल, रूबल बड़जात्या, केशाराम हुडा, सुशील पीपलवा, मोहन सिंह, शब्बीर, भाणूं खां टाक, बलजी बिसायती, पार्षद इदरीश खां, सुरेश सोनी, ललित सोनी आदि के अलावा अणुव्रत समिति के शांतिलाल बैद, डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल, नवीन नाहटा, राजेश बोहरा, संजय मोदी, विनोद बोकडिया, विनीत बोथरा, ऋषभ बोकडिया, प्रेम बैद, संगीता नाहर, मधु भंसाली, इंदु जैन आदि भी मौजूद रहे और डा. मिर्धा को अणुव्रत दुपट्टा ओढाते हुए उन्हें पत्रक भेंट किए व आदर्श चुनाव संहिता की जानकारी दी। अंत में करणी सिंह ने सबके प्रति आभा ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संचालन नीतेश माथुर ने किया।

लाडनूं के गांवों का दौरा कर किया जनसम्पर्क

कार्यालय उद्घाटन के पश्चात् भाजपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा ने लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इससे पूर्व भी डा. मिर्धा गांवों का दौरा एक बार कर चुकी। उन्होंने ग्राम कसूम्बी, तंवरा, रोडू, रिंगण, रायधना, मीठड़ी, लाछड़ी, ध्यावा, इंद्रपुरा उदरासर, घिरड़ोदा मीठा, भींडासरी, सारड़ी, लेडी, सुनारी, मणं, चन्द्राई व ओड़ींट ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया। लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में आने वाली अन्य पंचायतों में भी अगले दिन जनसम्पर्क कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान वे अपने दल-बल सहित ग्राम थाणूं, सूपका, ललासरी, दयालपुरा, मावा, बरड़वा, सुदरासन, नूआं, दाऊदसर, दीनदारपुरा, फोगड़ी, चौलूखां, बड़ी बेरी, बावड़ी एवं डाकीपुरा में जन सम्पर्क किया।

सभी गांवों में हुआ भव्य स्वागत

उनका सभी गांवों में ग्रामवासियों ने भावभीना स्वागत किया। जगह-जगह उन्हें चूनड़ी ओढाई गई, पुष्पवर्षा व माल्यार्पण किए गए। कहीं डीजे के साथ लोग नाचते हुए उनके काफिले में शामिल हुए। डा. ज्योति मिर्धा के काफिले में बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने वाहन लेकर सम्मिलित हुए। कसूम्बी में पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। सभी गांवों में चुनावी सभाएं आयोजित की गई और भाजपा के कार्यक्रम व नीतियां प्रस्तुत की गई तथा साथ ही गांवों की समस्याओं का सुन कर उनके निराकरण का भरोसा दिलाया गया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now