अधिकतम मतदान के लिए दिलाया भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प, बैठक करके बूथ स्तर पर सौंपी जिम्मेदारियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अधिकतम मतदान के लिए दिलाया भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प, बैठक करके बूथ स्तर पर सौंपी जिम्मेदारियां

लाडनूं (kalamkala.in)। भाजपा नेता करणी सिंह ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए। लोगों को वोट डालने के लिएप्रेरित करें और उन्हें सहयोग करके पोलिंग बूथ तक पहुंचाएं। सभी कार्यकर्ताओं को सही व निष्पक्ष मतदान करने में सहायक बनना चाहिए और अधिकतम मतदान का रिकाॅर्ड बनाना चाहिए। वे यहां गौरव पथ पर भाजपा के चुनाव कार्यालय में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से फर्जी मतदान को सशक्तता के साथ रोकने और मतदान के दौरान बूथ पर पूर्ण शांति बनाए रखने में सहयोग करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने शहरी क्षेत्र के समस्त बूथ प्रभारियों को अधिकतम मतदान का संकल्प दिलवाते ुिए उन्हें मतदाता सूचियां एवं अन्य आवश्यक स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया। उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियों को मतदान के सम्बंध में आवश्यक दायित्व भी सौंपे। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीतेश माथुर, अंजना शर्मा, महेन्द्र सेठी, श्यामसुन्दर शर्मा, लूणकरण शर्मा, सुगनचंद सांखला, राजकुमार चिंडालिया, रूबल बड़जात्या, मदन गोपाल शर्मा, सुरेश पारीक, गुलाबचंद चौहान, विकास चौहान, पूनमचंद मारोठिया, रामोतार टाक, हंसराज तुनगरिया, अरविंद सैनी, सोनू सैनी, दानाराम जांगिड़, विष्णु भोजक, राकेश कोचर, गंगाराम रैगर आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now