सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में श्रमिकों को किया सुरक्षा-उपकरणों के प्रयेाग के लिए पाबंद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में श्रमिकों को किया सुरक्षा-उपकरणों के प्रयेाग के लिए पाबंद

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन व अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में और सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सीवरेज परियोजना के तहत एसटीपी प्रथम पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सीएमएससी के सहायक निर्माण प्रबंधक रामकुमार सिंघल ने श्रमिकों को सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए श्रमिकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए पाबंद किया और इसे सभी के लिए अपनी जिम्मेदारी बताया। उन्होंने स्वच्छता का भी ध्यान रखने की आवश्यकता बताई। रुडिप केंप के असलम खान ने कहा कि सुरक्षा ही जीवन होती है, इसलिए सभी श्रमिक साथियों को अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा-उपकरणों का उपयोग अवश्य करना चाहिए, इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता की आवश्यकता बताते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए ताकीद किया, ताकि अनेक बीमारियों से बचाव हो सके। सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में इंजीनियर शेरमोहम्मद ने भी अपने विचार रखे। एसओटी रामधन, रामकिशोर, मालविका के कालू सिंह, श्रमिक जमुना, रेखा, गुलाब, राधा, राकेश, निर्भय, रामलाल सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ की अलख को घर-घर तक पहुंचाएंगे, कांग्रेस को विजयी बनाएंगे- पिंकी गौड़, युवा नेता प्रियकांत पिंकी गौड़ को किया झोटवाड़ा विधानसभा का पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now