गार्गी पुरस्कार लेने घर से निकली किशोरी की गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गार्गी पुरस्कार लेने घर से निकली किशोरी की गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बादेड़ से गार्गी पुरस्कार लेने के लिए जाने का कह कर घर से निकली एक नाबालिग किशोरी के वापस घर नहीं लौटने पर यहां पुलिस थाने में उसकी गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। शंकरदास पुत्र पूर्णदास जाति स्वामी निवासी बादेड़ ने अपनी इस रिपोर्ट में बताया है कि उसके सगे भाई किशोरदास की 15 वर्षीया पुत्री अपने घर से 14 मई को सुबह 8 बजे से लापता हो चुकी है और तलाश करने पर भी नहीं मिली। उसकी गुम हुई भतीजी के मोबाईल पर पास 14 मई को सुबह 7 से 8 बजे के बीच कोई कॉल आया था। जिस पर उसने बताया कि उसे गार्गी पुरस्कार देने के बुलाया गया है। वह यह बता घर से गयी थी और काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। उसका मोबाईल भी इसके बाब सुबह 9.30 बजे से ही बन्द आ रहा है। पुलिस ने मामला धारा 363 आईपीसी में लिया जाकर जांच व तलाश शुरू की गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतरने से मिलेगी आमजन को राहत- विधायक जेठानंद व्यास, श्रीरामसर में किया 20.35 लाख रुपए की सीसी सड़क का शिलान्यास, बजट घोषणा के तहत होगा निर्माण, आमजन को मिलेगी आवागमन में सहूलियत

लाडनूं में पेयजल संकट गहराया, लोगों में आया उबाल, रेलवे ब्रिज के पास रास्ता रोक कर किया प्रदर्शन, भाजपा की महिला नैत्री सुमित्रा आर्य ने की जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से भेंट, समस्या से अवगत करवा कर समाधान की मांग उठाई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

शहर चुनें

Follow Us Now