लाडनूं के डा. भाटी के नाम से नकली फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी के प्रयास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के डा. भाटी के नाम से नकली फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से ठगी के प्रयास

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। ओनलाईन ठगों की तरह-तरह की ठग-विद्याओं में एक जमात ऐसे ठगों की भी है, जो लोगों के फोटो, नाम, फ्रेंड लिस्ट और डिटेल चुरा कर उनके नाम से उनका फोटो लगाकर फेसबुक आईडी बना लेते हैं और फ्रेंड्स को मैसेज करके कोई न कोई मजबूरी बता कर पैसे ऐंठने का काम करते हैं। इससे उसके फ्रेंड सर्किल के लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं और असली फेसबुक आईडी वाला व्यक्ति बदनाम हो जाता है। ऐसा ही एक मामला लाडनूं में एक सामाजिक कार्यकर्ता एव पत्रकार डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल के साथ होना पाया गया है। डा. भाटी ने बताया कि उनके नाम से उनके फोटो लगाकर नकली फेसबुक आईडी बनाकर किसी अज्ञात ठग ने 15-20 लोगों से पैसे मांगे हैं। यह तो गनीमत रही कि वे भाटी के खासे परिचित थे और फोन करके उनको इस बारे में सूचित कर दिया, वरना ठग की बातों में आकर वे अपने पैसे गंवा सकते थे। डीडवाना और सुजानगढ सहित कई स्थानों पर भाटी के परीचितों को इस अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक कॉल करके रूपये मांगे। कुछ को अपने आप को विदेश में होना भी बताया,जबकि परीचितों को मालूम था कि डा. भाटी लाडनूं में ही मौजूद हैं। इस बारे में बात करने पर डा. भाटी ने बताया कि इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है, इसलिए सभी को सतर्क रहना चाहिए और ऐसे लोगों को बचना चाहिए। पैसे देने से पूर्व सम्बंधित व्यक्ति को फोन करके पूरी बात की जानकारी ले लेनी चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अनुरूप विकास कार्य धरातल पर उतरने से मिलेगी आमजन को राहत- विधायक जेठानंद व्यास, श्रीरामसर में किया 20.35 लाख रुपए की सीसी सड़क का शिलान्यास, बजट घोषणा के तहत होगा निर्माण, आमजन को मिलेगी आवागमन में सहूलियत

लाडनूं में पेयजल संकट गहराया, लोगों में आया उबाल, रेलवे ब्रिज के पास रास्ता रोक कर किया प्रदर्शन, भाजपा की महिला नैत्री सुमित्रा आर्य ने की जलदाय विभाग के सहायक अभियंता से भेंट, समस्या से अवगत करवा कर समाधान की मांग उठाई

त्यौंहारों में बेहतर यातायात प्रबन्धन की तैयारी, ट्रैफिक पुलिस बनाएगी 2 माह की कार्ययोजना, पुलिस महानिदेशक ने दिए निर्देश, पुलिस मुख्यालय में यातायात प्रबंधन पर अहम् बैठक में डीजीपी ने कहा- एक डायवर्जन से दूसरे रास्तों पर न फंसे जाम

शहर चुनें

Follow Us Now