पानी-बिजली की समस्या को लेकर जिला प्रशासन को सात दिनों का अल्टीमेटम, विधायक भाकर ने कलेक्टर असावा से मिलकर पानी-बिजली की समस्याएं रखीं और निस्तारण की मांग की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पानी-बिजली की समस्या को लेकर जिला प्रशासन को सात दिनों का अल्टीमेटम,

विधायक भाकर ने कलेक्टर असावा से मिलकर पानी-बिजली की समस्याएं रखीं और निस्तारण की मांग की

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। विधायक मुकेश भाकर ने लाडनूं क्षेत्र की पानी व बिजली की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है‌। उन्होंने मंगलवार को अपने निवास पर पार्षदों, सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों और नाम नागरिकों से उनके क्षेत्र की पानी व बिजली की समस्याओं का संकलन किया और फिर डीडवाना पहुंच कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा और पानी व बिजली के अधिकारियों से बातचीत करके उन्हें सभी आवेदन सौंपे और सभी समस्याएं उठाई। जिला कलेक्टर ने पानी व बिजली को लेकर की जा रही कार्यवाही और योजना के बारे में अवगत करवाया और सभी आवेदनों पर समयबद्ध निस्तारण के आदेश किए। उन्होंने 72 घंटों (तीन दिनों) में सबके समाधान का भरोसा दिलाया। वार्ता के दौरान विधायक भाकर ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती और चार दिन बाद भी जली हुई डीपी नहीं बदलने तथा पानी की समस्या पर नाराजगी जताने के साथ ही जलदाय विभाग के एक्सईएन पर अपना रोष व्यक्त करते हुए नलकूप व हेंडपंपों के स्थानों कै मनमर्जी से चुनने और किए जा रहे काम में पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी गण जनता की कोई सुनवाई नहीं करते, वे नागरिकों के फोन तक नहीं उठाते। वार्ता के बाद विधायक मुकेश भाकर ने जिला प्रशासन को सात दिनों का समय देते हुए चेतावनी दी है कि अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now