*लाडनूं पुलिस थाने में एसआई नारायण सिंह का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित, पुलिस सेवा में धैर्य व मिलनसारिता की आवश्यकता बताई*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*लाडनूं पुलिस थाने में एसआई नारायण सिंह का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित, पुलिस सेवा में धैर्य व मिलनसारिता की आवश्यकता बताई*

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। स्थानीय पुलिस थाने में पदस्थापित उप निरीक्षक (एसआई) नारायण सिंह के सेवानिवृत्त होने पर समारोह का आयोजन किया जाय उन्हें विदाई दी गई और इस अवसर पर समारोह पूर्वक उनका सम्मान व अभिनन्दन किया गया। नारायण सिंह अपनी 41 साल की पुलिस सर्विस के बाद रिटायर हुए हैं। उनके सेवाकाल के दौरान उन्होंने राजस्थान के अनेक पुलिस थानों में अपनी सेवाएं प्रदान की। वे पिछले 3 महीनों से लाडनूं पुलिस थाने में बतौर उप निरीक्षक पदस्थापित रहे। उन्होंने कई पुलिस थानों में थानाधिकारी के रूप में भी काम किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पुलिस सेवा के दौरान धैर्य और साहस दोनों आवश्यक है। धीरज के साथ सूझबूझ से काम लेने से पुलिस अधिकारी विभिन्न विपरीत परिस्थितियों को भी ठीक कर सकता है। पुलिस सर्विस में मिलनसारिता का भी अपना महत्व होता है। उन्होंने अपने सभी साथियों से प्रत्येक स्थिति में धैर्य बनाये रखने की आवश्यकता बताते हुए इसे अपनाने की अपील की।

बेदाग पुलिस सर्विस रही एसआई नारायण सिंह की

इस कार्यक्रम में लाडनूं थानाधिकारी महीराम बिश्नोई ने बताया कि नारायण सिंह 1984 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। लगातार 41 साल की उनकी पुलिस सेवा पूर्णतः बेदाग रही है। उनका लाडनूं से रिटायरमेंट कार्यक्रम तक सेवाकाल स्वच्छ रहा है। इस अवसर पर एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा (आरपीएस) एवं समस्त पुलिस स्टाफ के साथ पत्रकारों व शहर के गणमान्य लोगों ने नारायण सिंह का साफा व मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now