ड्राइविंग के समय नींद की झपकी बनी मौत का कारण, कसूम्बी के पास कैमिकल से भरा टैंकर पुलिया से नीचे गिरा, चालक की मौत हुई, कैमिकल सड़क पर फैला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ड्राइविंग के समय नींद की झपकी बनी मौत का कारण,

कसूम्बी के पास कैमिकल से भरा टैंकर पुलिया से नीचे गिरा, चालक की मौत हुई, कैमिकल सड़क पर फैला

लाडनूं (kalamkala.in)। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। यह हादसा रविवार को सुबह सालासर-हनुमानगढ हाईवे पर कसूम्बी सड़क मार्ग पर हुआ, जहां हाईवे के पुलिया से गुजरते हुए केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। चालक बाड़मेर निवासी चुनाराम के रूप में पहचाना गया है। हादसे का कारण चालक को अचानक नींद की झपकी का आना बताया जा रहा है। इससे ट्रक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह बेकाबू होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। यह टैंकर गुजरात से रोहतक जा रहा था। पुलिया के नीचे गिर कर पलटने से टैंकर में भरा हुआ केमिकल वहां सड़क व जमीन पर बिखर कर फैल गया। हादसे की सूचना मिलते ही थानाधिकारी मंजू मूलेवा मौके पर पहुंच गई। ड्राइवर के शव को लाडनूं के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे का शिकार हुए इस केमिकल से भरे टैंकर को क्रेन की मदद से रोड से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बढ़ती उम्र में पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के लिए उमड़े लोग

जसवंतगढ पुलिस की सफल कार्रवाई, मात्र 72 , घंटों में अनूपगढ़ से दबोचा अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को, पुलिस ने जसवंतगढ व सुजानगढ़ में सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्ध बाइक को चिह्नित कर पहुंच गए मुलजिम तक

लाडनूं में विशाल तेजा गायन, नृत्य, सम्मान एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी और कहा, कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक

शहर चुनें

Follow Us Now