हुडास के पास हाईवे पर पैदल जा रहे दो मजदूरों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी, एक की मौत और दूसरा घायल हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हुडास के पास हाईवे पर पैदल जा रहे दो मजदूरों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी, एक की मौत और दूसरा घायल हुआ

लाडनूं (kalamkala.in)। नेशनल हाईवे संख्या 58 पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में ग्राम हुडास के पास से पैदल जा रहे दो राहगीरों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया, जिनमें से एक जने ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को निकटतम ग्राम काणूंता के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलने पर लाडनूं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। घटनानुसार हुडास से काणूंता की तरफ जा रहे दो मजदूरों को नागौर की ओर जा रही एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। घटना में दोनों व्यक्ति घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से काणूंता के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद हुडास के सरपंच प्रतिनिधि कालूसिंह व लाडनूं पुलिस थाने के एएसआई राजेंद्र गिला मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना में मृतक हुआ व्यक्ति मेहराम नायक (36) निवासी काणूंता है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में घायल हुआ व्यक्ति कानाराम (37) निवासी भासीणा है, जिसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार हादसे के बारे में परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ की अलख को घर-घर तक पहुंचाएंगे, कांग्रेस को विजयी बनाएंगे- पिंकी गौड़, युवा नेता प्रियकांत पिंकी गौड़ को किया झोटवाड़ा विधानसभा का पंचायत चुनाव प्रभारी नियुक्त, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now