नागौर के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ*

नागौर। राज्य के अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर नागौर शहर में स्थित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय न्यू मानसरोवर विस्तार कॉलोनी नागौर का 1 जुलाई 2022 से विद्यालय प्रारम्भ हो चुका है। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश हेतु विद्यालय समय में पहुंच कर या जिला अल्पसंख्यक कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर नागौर से प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक के अल्पसंख्यक समुदाय (जैन, ईसाई, बौद्ध, मुस्लिम, सिख, पारसी) के बच्चों का निशुल्क प्रवेश हो रहा हैं। इस विद्यालय में बच्चों को रहने के लिये आवास, भोजन, नाश्ता, किताबें, खेलकूद सामग्री, पोशाक, जूते, मौजे एवं अन्य आवश्यक सामग्री अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा बिल्कुल निःशुल्क प्राप्त होंगी।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उस्मान खान ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों व दूर-दराज ढ़ाणियों में कार्यालय द्वारा गठित टीम के द्वारा डोर टू डोर सम्पर्क किया जा रहा है और प्रवेश लेने के लिए अभिभावकों व छात्रों का अच्छा रूझान प्राप्त हो रहा हैं व प्रतिदिन अभिभावक एवं छात्र विद्यालय का अवलोकन करते हुए प्रवेश ले रहे है। प्रवेश लेने वाले स्थानीय एवं निकट के गांवों के अतिरिक्त दूर दराज के गांव जैसे शेरानी आबाद, तरनाऊ, रूण, झुझण्डा के छात्रों ने भी विद्यालय में प्रवेश लिया। विद्यालय की क्षमता 120 छात्रों को प्रवेश देने की है।

अधिक जानकारी के लिये कार्यालय फोन नं. 01582-240012 / 9928820088 पर संपर्क कर सकते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now