चतुर्थ ‘पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार’ के लिए प्रविष्टियां 31 जनवरी तक आमंत्रित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चतुर्थ ‘पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार’ के लिए प्रविष्टियां 31 जनवरी तक आमंत्रित

पवन कुमार पहाड़िया। डेह/बीकानेर (kalamkala.in)। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में शुरू की गई प्रतिवर्ष ’राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कारों’ की श्रंखला के तहत इस वर्ष दो पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें पहला पुरस्कार राजस्थानी कथा साहित्य सृजन और दूसरा राजस्थानी महिला कथा सृजन पुरस्कार, जो केवल महिलाओं को ही अर्पित किया जायेगा। मुक्ति संस्था के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर ’पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार’ प्रतिवर्ष राजस्थानी कथाकारों को अर्पित किया जाता है। इसमें चयनित दोनों साहित्यकारों को पुरस्कार के तहत ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होगा। पोकरमल राजरानी गोयल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि वर्ष 2020 के बाद प्रकाशित राजस्थानी कहानी संग्रह अथवा उपन्यास की एक प्रति 31 जनवरी 2025 तक ’राजेन्द्र जोशी, तपसी भवन नत्थूसर बास ब्रह्म बगीचे के पीछे बीकानेर 334004’ के पते पर व्यक्तिगत अथवा डाक से प्रेषित की जा सकती है। पुरस्कार चयन के लिए गठित समिति का निर्णय अन्तिम और मान्य होगा।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेटेड न्यूज- लाडनूं के तेली रोड पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर की टेंट मालिक की हत्या, अस्पताल परिसर मेंलगा लोगों का जमावड़ा, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, धार्मिक जलसे के लगाये जा रहे टेंट के दौरान किया झगड़ा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय लाडनूं में-  * प्रो. दामोदर शास्त्री व प्रो. रेखा तिवाड़ी को ‘जीवन गौरव सम्मान’ से नवाजा * डा. लिपि जैन व डा. प्रगति भटनागर को ‘बेस्ट फैकल्टी अवार्ड’ * श्रेष्ठ कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को किया राज्यपाल ने पुरस्कृत

मानवीय मूल्यों व नैतिक विकास व बौद्धिक क्षमता के लिए समर्पित जैविभा विश्वविद्यालय है आधुनिक गुरुकुल- राज्यपाल बागडे, जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय का 35वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया

मंगलपुरा ग्राम पंचायत हुई नगर पालिका लाडनूं सीमा क्षेत्र में शामिल, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, अब मंगलपुरा, मालासी, खिन्दास, नाटास, गोरेड़ी, चक गोरेड़ी का सम्पूर्ण क्षेत्र हुआ नगर पालिका के अधीन

Advertisements
Advertisements
Advertisements